फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज के लिए उमड़ा उर्वशी ढोलकिया का प्यार, लिखा- 'ये दो महीने तुम्हारे साथ...'

Mon, 26 Aug 2019 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 26 Aug 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Nach Baliye 9 Urvashi Dholakia commenting emotional post on her ex boyfriend Anuj Sachdeva
urvashi dholakia - फोटो : social media
टीवी के डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' के सीजन 9 से निकलने के बाद से छोटे पर्दे की अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया काफी चर्चा में हैं। उन्होंने 'नच बलिये 9' में अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा का 'नच बलिये 9' में लंबा सफर नहीं रहा और दोनों बाहर हो गए हैं। शो से अलग होने के बाद अब उर्वशी ढोलकिया ने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के लिए भावुक बात कही है।
Nach Baliye 9 Urvashi Dholakia commenting emotional post on her ex boyfriend Anuj Sachdeva
urvashi dholakia - फोटो : social media
दरअसल, अनुज सचदेवा ने 'नच बलिये 9' में अपनी और उर्वशी ढोलकिया से जुड़ी परफॉर्मेंस का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा ने फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' गाने पर डांस किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुज सचदेवा ने कैप्शन में लिखा- 'ये यादें हमेशा याद रहेंगीं।' अनुज सचदेवा के इस वीडियो पर उर्वशी ढोलकिया ने इमोशनल कमेंट किया है। 

पढ़ें: प्रभास ने पहली बार रवीना टंडन के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
Nach Baliye 9 Urvashi Dholakia commenting emotional post on her ex boyfriend Anuj Sachdeva
urvashi dholakia - फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया ने कमेंट में लिखा- 'हमने पहली बार साथ में काम किया और मुझे विश्वास है कि ये सफर अब शुरू हुआ है। मुझे पता है कि दूसरों के लिए इस सच्चाई का सम्मान करना मुश्किल है कि हमने दोस्त की तरह सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए,सबसे बड़ी बात ये है कि हम दोनों इस सच्चाई को जानते हैं। यह सबसे अच्छे 2 महीने थे, मेरे पास तुम्हारे साथ काम करने के घंटे थे और यह सिर्फ एक शुरुआत है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

These memories will last forever... 🎉 Tune into Nach Baliye 9 TONIGHT at 8pm only on @starplus ⠀ ⠀ ⠀ #NachBaliye9 #NachBaliye #UrUj #AnujSachdeva @banijayasia @urvashidholakia9 @skfilmsofficial #StarPlus #RealityShow #DanceShow #NachKaPunch #AnilKapoor #Sridevi #MrIndia #Legendary #Superstar #SKTV

A post shared by Anuj Sachdeva (@apnanuj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nach Baliye 9 Urvashi Dholakia commenting emotional post on her ex boyfriend Anuj Sachdeva
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
उर्वशी ढोलकिया के फैंस उनके इस कमेंट को पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बीते दिनों 'नच बलिये 9' से बाहर होने के बाद उर्वशी ढोलकिया शो के मेकर्स पर भड़कीं और उनपर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उर्वशी ढोलकिया ने 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि शो में उनके साथ अनुचित और भेदभाव भरा व्यवहार हुआ है। 

विज्ञापन
Nach Baliye 9 Urvashi Dholakia commenting emotional post on her ex boyfriend Anuj Sachdeva
madhurima tuli - फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया ने शो में मौजूद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जोकि मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है। वहीं उर्वशी ढोलकिया की इन आरोपों पर मधुरिमा तुली ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 'ये सुनकर हैरान हूं मैं उनकी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी ये उनका नजरिया हो सकता है। शो में ऐसे कोई पक्षपात नहीं हुआ है, यहां सभी एक बराबर हैं। उर्वशी ढोलकिया अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही हैं।' 

पढ़ें: 'नच बलिये 9' के मेकर्स पर भड़की थीं उर्वशी, इस कंटेस्टेंट ने कहा- 'वो हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed