फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Joshi: शूटिंग पर बिगड़ी ‘अटल’ की मां की तबीयत, लगातार उल्टियों के बावजूद नहीं रुका एक्शन, जानिए क्यों?

Sun, 17 Dec 2023 08:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 17 Dec 2023 08:04 PM IST
सार

छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री नेहा जोशी इन दिनों एंड टीवी के शो 'अटल' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मां  कृष्णा देवी की भूमिका निभा रही हैं। लगातार चल रही शूटिंग के चलते मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान नेहा जोशी की तबीयत काफी खराब हो गई।
 

विज्ञापन
Neha Joshi Atal mother health deteriorated during shooting action did not stop despite continuous vomiting
अटल-नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री नेहा जोशी इन दिनों एंड टीवी के शो 'अटल' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मां  कृष्णा देवी की भूमिका निभा रही हैं। इन दिनों इस धारावाहिक की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से चल रही है। लगातार चल रही शूटिंग के चलते मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान नेहा जोशी की तबीयत काफी खराब हो गई।

Neha Joshi Atal mother health deteriorated during shooting action did not stop despite continuous vomiting
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'अटल' की शूटिंग मुंबई के उपनगर दहिसर पूर्व के त्रिमूर्ति स्टूडियो में चल रही है। इस स्टूडियो को 125 साल पहले के ग्वालियर शहर में बदल दिया गया है, जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी अपने माता पिता और दादा जी के साथ रहते थे। कहानी में एक नया मोड़ आता है, जब अटल बिहारी वाजपेयी अपनी मां कृष्णा देवी वाजपेयी और दादा श्याम बिहारी वाजपेयी के साथ अपने पैतृक गांव बटेश्वर आते हैं। बटेश्वर गांव का सेट मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के सत्तू विलेज में लगा है, जहां पर इन दिनों धारावाहिक 'अटल' की शूटिंग चल रही है। 

Neha Joshi Atal mother health deteriorated during shooting action did not stop despite continuous vomiting
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लगातार चल रही शूटिंग के चलते हाल ही में नेहा जोशी की तबीयत काफी खराब हो गई। लेकिन, ऑन एयर हो चुके धारावाहिक के लिए नए एपिसोड्स की मांग के चलते धारावाहिक के निर्माता और निर्देशक इसकी शूटिंग लगातार करते रहे। इस दौरान नेहा जोशी को बार-बार उल्टियां हो रही थी और उनको शरीर भी काफी कमजोर हो गया था। दवा लेने के बाद भी नेहा की तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। लेकिन, शूटिंग पूरी करने के दबाव के चलते नेहा ने शूटिंग नहीं रोकी।

Bagheera Teaser: श्री मुरली के जन्मदिन पर जारी हुआ 'बघीरा' का टीजर, एक्शन सीन्स ने खड़े किए रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Joshi Atal mother health deteriorated during shooting action did not stop despite continuous vomiting
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताते हैं कि  नेहा जोशी की खराब तबीयत को देखते हुए धारावाहिक के निर्देशक ने कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी चाही लेकिन नेहा जोशी ने ही उन्हें मना किया और रात 10 बजे तक जब तक पैकअप नहीं हो गया वह शूटिंग करती ही रहीं। इससे पहले जयपुर में धारावाहिक 'दूसरी मां' की शूटिंग के दौरान भी नेहा जोशी ने भीषण गर्मी में खुले में शूटिंग की। इस दौरान नेहा की पूरी त्वचा झुलस गई थी।

Dunki: शाहरुख खान की डंकी को सुबह 5:55 का मिला पहला शो, गेयटी सिनेमा में हजारों फैंस होंगे शामिल

विज्ञापन
Neha Joshi Atal mother health deteriorated during shooting action did not stop despite continuous vomiting
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'अटल' एंड टीवी का ऐसा तीसरा धारावाहिक है जिसमें नेहा जोशी मां की भूमिका निभा रही हैं। ‘दूसरी मां’ से पहले वह 'एक महानायक-डॉ. बीआर अंबेडकर' में भी बालक अंबेडकर की मां का किरदार निभा चुकी हैं। नेहा जोशी मराठी सिनेमा की चर्चित कलाकार हैं। हिंदी सिनेमा के दर्शक हाल ही में उन्हें फिल्म ‘दृश्यम 2’ में देख चुके हैं। 

Animal: सुरेश ओबेरॉय ने की एनिमल स्टार रणबीर कपूर की तारीफ, नीतू कपूर को मैसेज भेज कहा- आपने दिए अच्छे संस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed