बॉलीवुड की जबरदस्त गायिका नेहा कक्कड़ का जब से ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ है तब से वह कई रियलिटी शो के मंच पर अपना दुखड़ा रो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर नेहा ने अपना दुख बाहर किया था। वह बीते दिनों डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में एक रोमांटिक गाना सुनने के बाद भावुक हो गई थीं। वहीं, नेहा को रोते देख उनके फैन्स नाराज हुए और उन्होंने हिमांश को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस पर नेहा ने हिमांश का बचाव किया...
ब्रेकअप के बाद भी हिमांश कोहली पर यूं उमड़ा नेहा कक्कड़ का प्यार, बोलीं- 'वो गलत नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हिमांश के सपोर्ट में नेहा ने ट्वीट किया कि 'कई आर्टिकल पढ़े जो कि परेशान करने वाले हैं, मैंने कहा था कि मैं दुखी हूं, बल्कि मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि मुझे धोखा मिला है, लेकिन ईमानदारी में वह बहुत अच्छा है, आप उस पर आरोप ना लगाएं, क्योंकि किसी की छवि को इस तरह बिगाड़ना हमारा अधिकार नहीं है, वो गलत नहीं हैं।'
बता दें कि हाल ही में नेहा 'सुपर डांसर' के शो पर पहुंची थीं। इस दौरान वो एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक ही इमोशनल हो गई थीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे । डांस रियलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट देविका अपनी गुरु ऐश्वर्या के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं।
इस परफॉर्मेंस में 'माही वे' गाना बज रहा था जो नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस डांस परफॉर्मेंस को देख नेहा कक्कड़ को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली की याद आई और वो वहां रोने लगी थीं । सोशल मीडिया पर नेहा का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ था।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkkar (@teamnehakakkar) on Feb 14, 2019 at 4:19am PST
बता दें कि हिमांश और नेहा पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद हिमांश और नेहा ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। नेहा ने एक पोस्ट में लिखा, 'आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अब अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं ।'
View this post on Instagram
#AankhMaare O Ladki Aankh Marey 😍 #SuperDancerChapter3 #NehaKakkar#TeamNehaKakkar
A post shared by Neha Kakkkar (@teamnehakakkar) on Feb 17, 2019 at 9:21pm PST