फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भाबीजी घर पर हैं’ में एंट्री के लिए तैयार हैं 'गोरी मेम', लाल साड़ी में खूबसूरती देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Wed, 17 Feb 2021 12:38 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 17 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Nehha Pendse looks lovely as the new Anita bhabhi in a red saree, asks fans to meet new Anu
नेहा पेंडसे - फोटो : Insatagram- @nehhapendse

लंबे इंतजार के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी की वापसी हुई है। दर्शक काफी समय से अनीता भाभी को याद कर रहे थे। अब एक बार फिर से विभूति नारायण के घर में भाभी जी की चहक सुनाई देगी और तिवारी जी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा।

Nehha Pendse looks lovely as the new Anita bhabhi in a red saree, asks fans to meet new Anu
saumya tondon - फोटो : इंस्टाग्राम

लेकिन इस बार भाभी जी की भूमिका में सौम्या टंडन नहीं बल्कि नेहा पेंडसे दर्शकों को दिखाई देंगी। नेहा के सामने चुनौती भी है और उनसे फैंस की उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें भी हैं, क्योंकि सौम्या टंडन ने अपने अभिनय से पहले ही बहुत हाई बेंच मार्क सेट कर दिया है।

Nehha Pendse looks lovely as the new Anita bhabhi in a red saree, asks fans to meet new Anu
नेहा पेंडसे - फोटो : Insatagram- @nehhapendse

खबरों के मुताबिक एपिसोड में भाभी जी वाले हिस्से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नेहा ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। लाल रंग की साड़ी में नेहा काफी खूबसूरत लग रही हैं। लाल लिपस्टिक और गले में खूबसूरत चोकर सेट उनके स्टनिंग लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं, शूटिंग की एक और तस्वीर उन्होंने साझा की, जिसमें सेट पर अन्य सदस्य भी दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nehha Pendse looks lovely as the new Anita bhabhi in a red saree, asks fans to meet new Anu
नेहा पेंडसे - फोटो : Insatagram- @nehhapendse

तीसरी तस्वीर में नेहा प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर बना डिजाइन बेहद आकर्षक लग रहा है। चौथी तस्वीर की बात करें तो इसमें नेहा ने लाल सूट में पहन रखा हैं। बता दें कि उन्होंने पहले ही अपने दर्शकों से अनुरोध किया था कि उनके और सौम्या टंडन के बीच तुलना न की जाए। उन्होंने कहा था कि दर्शक मुझे समय दें। मैं बेहतर करके दिखाऊंगी।

विज्ञापन
Nehha Pendse looks lovely as the new Anita bhabhi in a red saree, asks fans to meet new Anu
नेहा पेंडसे - फोटो : Insatagram- @nehhapendse

सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद नेहा पेंडसे अब उनकी जगह ले रही हैं। गोरी मैम के अवतार में फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं खुद नेहा भी शो से जुड़कर खूब उत्साहित हैं। इससे पहले नेहा पेंडसे कई अन्य टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वे ‘कहानी घर घर की’ और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी दिखाई दी थीं, इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 13’ में नेहा पेंडसे पॉपुलर टीवी कंटेस्टेंट्स में से एक रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed