एक कलाकार को अपने करियर में कई तरह के किरदार अदा करने पड़ते हैं। जिनमें से कई उसे पसंद होते हैं तो कुछ को कहानी की मांग के हिसाब से भी करना पड़ता है और अगर बात छोटे पर्दे की हो तो यहां पर एक सीरियल को काफी लंबे समय तक दिखाया जाता है ऐसे में कहानी में बदलाव आने लाजमी होते हैं और इसी के चलते कई बार एक्ट्रेसेस को मां कि किरदार भी अदा करना पड़ता है। हालांकि टीवी की कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जो कम उम्र में मां का किरदार अदा करने से साफ मना कर चुकी हैं और इस वजह से अभिनेत्रियां टॉप टीआरपी में रहने वाली सीरियल को भी बीच से बाय-बाय कह चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस के नाम हैं।
TV: टीवी की इन एक्ट्रेस ने कम उम्र में मां का किरदार निभाने से किया इंकार, बीच से छोड़ दिया था टॉप टीआरपी सीरियल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निया शर्मा
टीवी की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' के बाद मुख्य किरदार के रूप में सीरियल 'जमाई राजा' से खूब लोकप्रियता हासिल की ये सीरियल उस समय लोगों के बीच खासा पॉपुलर था। जानकारी के मुताबिक, कहानी आगे बढ़ने के बाद निया को इस सीरियल में मां का किरदार निभाना था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को बीच से ही छोड़ दिया था।
दृष्टि धामी
एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में दृष्टी मुख्य किरदार में थीं। रिपोर्ट के मानें तो उन्होंने ये सीरियल सिर्फ इसी वजह से छोड़ दिया था क्योंकि वह मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
सुरभि चंदना
इश्कबाज सीरियल में सुरभि चंदना का किरदार लोगों को अब भी याद रहता है। इस शो में उनके अपोजिट अभिनेता नकुल मेहता शिवाय सिंह के किरदार में थे। सुरभि को आगे चलकर सीरियल में मां का किरदार अदा करना था और इसी के चलते उन्होंने इस सीरियल को बीच से छोड़ दिया था।
जैस्मिन भसीन
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के चुलबुले अंदाज से तो हर कोई वाकिफ है। वह अक्सर बच्चों की तरह व्यवहार करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं और जानकारी के मुताबिक 'दिल तो हैप्पी है जी' में एक्ट्रेस को मां के रोल के लिए कहा गया था जिसके बाद उन्होंने सीरियल को बीच से ही बाय-बाय कर दिया था।