फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crime Patrol Stars: क्राइम पेट्रोल में काम करते हुए चमकी इन सितारों की किस्मत, फिल्मों में मिला काम

Sat, 05 Mar 2022 11:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Mar 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Nissar Khan Avneet Kaur ashi singh Sachin Tyagi these actors work in Crime Patrol and now popular celebrities
सेलिब्रिटीज - फोटो : सोशल मीडिया

'क्राइम पेट्रोल' टीवी का पॉपुलर सीरियल है, जिसमें क्राइम से जुड़ी घटनाओं को कहानी के जरिए दिखाया जाता है। इस सीरियल में समाज में हो रहे हर अपराध के बारे में सावधानी से बताया जाता है और दर्शकों को भी सावधान रहने के लिए कहा जाता है। इस शो के हर एपिसोड में कुछ नए और कुछ पुराने कलाकार नजर आते हैं। तो आज हम आपको टीवी के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कभी 'क्राइम पेट्रोल' में छोटे रोल किए थे लेकिन आज वह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनमें से कुछ सितारों ने फिल्मों में भी काम किया है।

Nissar Khan Avneet Kaur ashi singh Sachin Tyagi these actors work in Crime Patrol and now popular celebrities
रोहित तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित तिवारी
रोहित तिवारी पॉपुलर एक्टर हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह 'क्राइम पेट्रोल' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा, वह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। वह फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नजर आए थे। इसके अलावा, उन्हें वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में भी देखा गया था।  

Nissar Khan Avneet Kaur ashi singh Sachin Tyagi these actors work in Crime Patrol and now popular celebrities
सचिन त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन त्यागी
सचिन त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल से की थी। लेकिन आज के समय में वह टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़े हुए हैं। इस सीरियल में वह मनीष गोयनका का किरदार निभा रहे हैं। वह लंबे समय से सीरियल का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nissar Khan Avneet Kaur ashi singh Sachin Tyagi these actors work in Crime Patrol and now popular celebrities
आशी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आशी सिंह
आशी सिंह ने अपने करियर की शुरुआती दिनों में 'क्राइम पेट्रोल' में काम किया था। इसके बाद वह टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आई थीं। इस सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन दिनों आशी 'मीत' में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वह लीड एक्ट्रेस हैं।

विज्ञापन
Nissar Khan Avneet Kaur ashi singh Sachin Tyagi these actors work in Crime Patrol and now popular celebrities
विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल जेठवा
विशाल जेठवा टीवी के कई पॉपुलर सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें 'एक दूजे के वास्ते', 'दिया और बाती हम' और 'थपकी प्यार की' शामिल हैं। इसके अलावा, वह फिल्म 'हिंदी मीडियम' और 'मर्दानी 2' का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed