फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Non Veg on Indigo: अयोध्या जा रहे अभिनेता को इंडिगो ने परोसा मांसाहारी नाश्ता, 35 हजार फिट ऊंचाई पर मचा बवाल

Wed, 10 Apr 2024 08:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 10 Apr 2024 08:33 PM IST
सार

अयोध्या के लिए सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक ब्राह्मण अभिनेता को विमान परिचारिकाओं ने बिना बताए मांसाहारी नाश्ता परोस दिया है। इस मुद्दे को लेकर विमान परिचारिका की अभिनेता की टीम के साथ गरमागरम बहस भी हुई।

विज्ञापन
Non Veg on Indigo breakfast to Ashutosh Kulkarni going to Ayodhya created ruckus at a height of 35 thousand fe
इंडिगो-आशुतोष कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयोध्या धाम में बने नए एयरपोर्ट की वजह से इन दिनों देश-विदेश से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने वालों की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस एयरपोर्ट पर मच्छरों की भरमार है और यहां का वातानुकूलन भी सही नहीं है, लेकिन उससे पहले इस एयरपोर्ट तक पहुंचना भी किसी चुनौती जैसा ही है। अयोध्या के लिए सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक ब्राह्मण अभिनेता को विमान परिचारिकाओं ने बिना बताए मांसाहारी नाश्ता परोस दिया है। इस मुद्दे को लेकर विमान परिचारिका की अभिनेता की टीम के साथ गरमागरम बहस भी हुई।

Non Veg on Indigo breakfast to Ashutosh Kulkarni going to Ayodhya created ruckus at a height of 35 thousand fe
आशुतोष कुलकर्णी-नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हुआ यूं कि एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘अटल’ में बालक अटल के पिता का किरदार निभा रहे चर्चित अभिनेता आशुतोष कुलकर्णी व उनके साथ इस धारावाहिक में अटल की मां बनी नेहा जोशी सोमवार को मुंबई से अयोध्या की हवाई यात्रा पर निकले। इन दोनों के साथ चैनल की एक टीम और कुछ पत्रकार भी यात्रा कर रहे थे। टिकटों की बुकिंग के समय इन सबका नाश्ता ‘कॉरपोरेट मील’ (सीपीएमल) के रूप में बुक किया गया था।

Non Veg on Indigo breakfast to Ashutosh Kulkarni going to Ayodhya created ruckus at a height of 35 thousand fe
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडिगो जहाज के रनवे से उड़ान भरने के कोई तीस मिनट बाद जब विमान कोई 35 हजार फिट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान परिचारिकाओं ने यात्रियों को नाश्ता वितरित करना शुरू किया तो बिना शाकाहार या मांसाहार की पसंद पूछे, इन लोगों ने इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5116 में नाश्ता बांटना शुरू कर दिया। सबसे आगे की कतार पर बैठे आशुतोष कुलकर्णी और नेहा को सैंडविच पकड़ाकर दोनों परिचारिकाएं आगे बढ़ गईं। नेहा जोशी को इस बीच अपना सैंडविच आशुतोष के सैंडविच से भिन्न लगा तो उन्होंने यूं ही आशुतोष से पूछ लिया कि क्या उन्होंने कोई अलग सैंडविच ऑर्डर किया था। तब जाकर ये खुलासा हुआ कि आशुतोष को चिकन सैंडविच पकड़ा दिया गया है।

Apna Adda 10: बनारस के रस से बनी मुंबई रास आ गई, बहुत प्यासा था समंदर नदी पास आ गई...

विज्ञापन
विज्ञापन
Non Veg on Indigo breakfast to Ashutosh Kulkarni going to Ayodhya created ruckus at a height of 35 thousand fe
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गनीमत रही कि साथ सफर कर रही अभिनेत्री के सवाल-जवाब किए जाने के चलते आशुतोष कुलकर्णी ने ये सैंडविच तब तक खाया नहीं था। इसके बाद एंड टीवी की टीम और इंडिगो की परिचारिकाओं में लंबी बहस हुई है। एंड टीवी की टीम का कहना था कि मुंबई से अयोध्या सफर कर रहे कलाकारों और दूसरे लोगों का सबका शाकाहारी नाश्ता ही बुकिंग करते समय बुक किया गया था। जबकि, परिचारिकाओं का कहना था कि वह टिकट बुकिंग करते समय चुने गए विकल्प के आधार पर ही नाश्ता वितरित कर रही हैं, मांसाहारी सैंडविच के बदले दूसरा शाकाहारी नाश्ता देने से भी परिचारिकाओं ने इन्कार कर दिया।

LSD 2: नूर बन दिल जीतने आ रहे परितोष तिवारी, 'लव सेक्स और धोखा 2' के तीसरे किरदार से उठा पर्दा

विज्ञापन
Non Veg on Indigo breakfast to Ashutosh Kulkarni going to Ayodhya created ruckus at a height of 35 thousand fe
इंडिगो-आशुतोष कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंड टीवी की टीम ने इसके बाद अपने कलाकारों के लिए अलग से नाश्ता खरीदा और इस पूरे मामले को लेकर काफी रोष व्यक्त किया। इंडिगो की विमान सेवाओं में दिक्कतों की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। अक्सर ये विमान परिचारिकाएं अतिरिक्त सेवा के लिए कार्ड से भुगतान लेने की बजाय नकदी दिए जाने पर भी जोर देती देखी गई हैं। ऐसा एक मामला इंदौर की फ्लाइट में उड़ान के दौरान आगे की सीट का विकल्प चुनने पर भी सामने आ चुका है।

कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, इस मामले में विनानन कंपनी इंडिगो ने प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उन्होंने जो खाना परोसा था उसे पहले से ही बुक किया गया था। विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि भोजन को परोसने में मानक संचालन प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखा गया। 


Arjun Kapoor: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' के ट्रेलर की अर्जुन ने की तारीफ, बेसब्री से कर रहे फिल्म का इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed