फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजिक लीग के सिमटते ही कॉमेडी प्रीमियम लीग का एलान, 80 कलाकारों वाली कंपनी को मिला हंसाने का ठेका

Thu, 29 Jul 2021 05:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
ott Netflix release trailer of Comedy Premium League premiering on August 20
कॉमेडी प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का फिनाले हुए अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं और अब शुरू होने जा रहा है कॉमेडी प्रीमियम लीग। देश भर के स्टैंड अप कॉमेडियन के टीमों में बंटकर होने जा रहे इस कंपटीशन में अनुराग कश्यप भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे। कॉमेडी प्रीमियम लीग बनाने वाली कंपनी वही है जो इससे पहले ‘कॉमिकस्तान’, ‘ऑन एयर विद एआईबी’, ‘चाचा विधायक हैं हमारे’, ‘वन माइक स्टैंड’ और ‘पुष्पावली’ जैसी मनोरंजक सामग्री ओटीटी के लिए बना चुकी है। ओनली मच लाउडर नाम की इस कंपनी के पास ही देश भर के ज्यादातर नामचीन स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। मतलब कि कंपनी इन कलाकारों का कारोबार भी खुद ही देखती है और इनको लेकर कार्यक्रम बनाने की बारी आती है तो उसे भी कंपनी खुद ही संभालती है। थाइलैंड से लेकर रूस और पोलैंड तक पांव पसार चुकी मुंबई की इस कंपनी का ये नया गुल नेटफ्लिक्स पर खिलने वाला है।

ott Netflix release trailer of Comedy Premium League premiering on August 20
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीस साल पहले शुरू हुई कंपनी ओनली मच लाऊडर को युवाओं क बीच ‘द देवारिस्ट्स’ को लेकर भी जाना जाता है। इसके तहत संगीत से जुड़े कलाकारों को किसी खास लोकेशन पर ले जाकर कुछ नियत दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है। ये कलाकार वहीं रहते हुए गाना तैयार करते हैं। वहां के लोगों को सुनाते हैं और प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसका म्यूजिक वीडियो भी वहीं बना लेते हैं। प्रतीक कुहाड और अंकुर तिवारी जैसे गायकों की खोज इसी के दौरान हुई और अब ‘द देवारिस्ट्स’ के कलाकारों की तादाद काफी ज्यादा हो चुकी है।

ott Netflix release trailer of Comedy Premium League premiering on August 20
प्राजक्ता कोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ओनली मच लाऊडर के पास देश के 80 से ज्यादा कॉमेडियन्स, क्रिएटर्स, राइटर्स, डायरेक्टर्स, स्टोरी टेलर्स, मेंटलिस्ट्स और डांसर हैं। जाकिर खान, कानन गिल, तन्मय भट, बिस्वा कल्याण रथ, डॉली सिंह, आयशा अहमद, सुमुखी सुरेश, ध्रुव सहगल, चिराग महाबल, सुहानी शाह और अनुराधा तिवारी जैसे कलाकारों को मैनेज करने वाली कंपनी ओनली मच लाऊडर की ओटीटी चलाने वाली कंपनियों में भी अच्छी पकड़ है और फिलहाल कोई दूसरी कंपनी अभी इनके कंपटीशन में या तो मैदान में उतरी नहीं है या फिर उसे इस कंपटीशन वाले मैदान का पता नहीं मिल पाया है। जो भी है, इस कंपनी ने अपने इन गुणी कलाकारों के लीग मैच अगले महीने की 20 तारीख से नेटफ्लिक्स पर कराने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott Netflix release trailer of Comedy Premium League premiering on August 20
कॉमेडी प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘कॉमेडी प्रीमियम लीग’ की मेजबानी प्राजक्ता कोली करने वाली हैं और इस लीग में कबड्डी कबड्डी खेलने वाले कलाकारों की लिस्ट में आदर मलिक से लेकर आकाश गुप्ता, अमित टंडन, कनीज सुरका, केनी सेबेस्टियन, मल्लिका दुआ, प्रशस्ति सिंह, राहुल दुआ, राहुल सुब्रमण्यन, रोहन जोशी, यताशा राठौर, समय रैना, सुमैरा शेख, सुमुखी सुरेश, तन्मय भट और उरूज अशफाक शामिल हैं। इस सीरीज के साथ अबीष मैथ्यू का नाम शो रनर के तौर पर जुड़ा है और इसे लिखा है कौतुक श्रीवास्तव ने। पुनीत पूनिया, आयुषी जागड़,रोहन देसाई, श्रीजा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ डुडेजा भी राइटिंग टीम का अहम हिस्सा रहेंगे। अनुराग कश्यप अपने हिस्से की लाइनें लिखने के लिए अपना अलग से एक राइटर आशीष शाक्य लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ott Netflix release trailer of Comedy Premium League premiering on August 20
कॉमेडी प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लवेबल लंगूर्स, नाजुक नेवले, घरेलू गिलहरीज और इदगाफ इगुआनास जैसे अजीबोगरीब नामों वाली इन टीमों में इन सारे कलाकारों को बांटा गया है। हर टीम में चार कलाकार रखे गए हैं। अनुराग कश्यप के पास भी इन दिनों फुर्सत बहुत है तो वह डार्क सिनेमा छोड़कर ब्लैक कॉमेडी में हाथ साफ करते इस सीरीज में नजर आएंगे।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed