फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avinash Sachdev-Palak Purswani Breakup: अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी का हुआ ब्रेकअप, जल्द करने वाले थे शादी

Sun, 16 Jan 2022 05:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Jan 2022 05:55 PM IST
सार

टीवी एक्टर अविनाश सचदेव का पलक पुरसवानी के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस बात की पुष्टि पलक ने अपने इंटरव्यू में की है।

विज्ञापन
Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev both were about to get married
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले एक्टर अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी अब हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। अविनाश और पलक पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों जल्द ही शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। इतना ही नहीं, अविनाश और पलक का साल 2021 में ही रोका हुआ था। लेकिन इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आनी शुरू हो गईं। इसी वजह से अब अविनाश और पलक ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और इस बात की पुष्टि पलक पुरसवानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में की है।



पलक पुरसवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और अविनाश के ब्रेकअप को सच बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हर रिश्ता उतार-चढ़ाव का सामना करता है। कई दिक्कतें आती हैं, जो हर किसी के लिए सामान्य होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे सुलझाया नहीं जा सकता है। मेरी लाइफ में प्यार से पहले सम्मान और वफादारी आती है।’

Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev both were about to get married
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे पलक ने कहा, ‘हम जो चार साल साथ रहे हैं मैं उसका सम्मान करती हूं और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मैं सिर्फ ये बताना चाहती हूं कि मैं अब पहले से अच्छी जगह पर हूं। मैंने उन्हें उन चीजों के लिए माफ किया है, जिसकी उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी।’

Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev both were about to get married
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक पुरसवानी ने अपने ब्रेकअप को काफी खराब बताया है। उनका कहना है, ‘ब्रेकअप कभी आसान नहीं होता है और यह इंसान को कड़वा बना देते हैं। मैंने भी इसे स्वीकार कर लिया है और अब मैं आगे बढ़ गई हूं। मैंने महसूस किया है कि कुछ लोग आपके बीते दिनों का हिस्सा हैं और आपके भाग्य का हिस्सा हैं। साथ ही, उनके कार्यों ने मेरे लिए आगे बढ़ना आसान बना दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev both were about to get married
अविनाश सचदेव - फोटो : Social Media

अविनाश सचदेव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता की पहली शादी साल 2015 में शामली देसाई से हुई थी। दोनों ने टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में एक साथ काम किया था। हालांकि, साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अविनाश टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को भी डेट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Palak Purswani confirms breakup with Avinash Sachdev both were about to get married
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। अनिवाश ‘छोटी बहू’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘कुबूल है’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वहीं, पलक ‘बड़ी देवरानी’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ और ‘बड़े भईया की दुल्हनिया’ जैसे सीरियल्स में दिखाई दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed