{"_id":"5e7331aa8ebc3e75df754f6b","slug":"paras-chhabra-ex-girlfriend-akanksha-puri-statement-on-designers-payment-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा पर लगाया था धोखा देने का आरोप, अब आकांक्षा पुरी ने खोले सारे राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा पर लगाया था धोखा देने का आरोप, अब आकांक्षा पुरी ने खोले सारे राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पारस छाबड़ा का शो मुझसे शादी करोगे बंद हो गया है। इस बीच वो डिजानर्स के पैसे ना देने के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। दो डिजाइनर्स ने पारस पर आरोप लगाया था कि पारस ने बिग बॉस ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने लेकिन अभी तक उसके पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर वो बहाना बना रहे हैं। इस पर पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का बयान आ गया है।
2 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
पारस ने अपनी सफाई में कहा था कि डिजाइनर्स के साथ उनकी फ्री डील हुई थी। इसके चलते उन्हें कोई पैसे नहीं देने थे। अब आकांक्षा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, पारस ने उन दोनों मासूम डिजाइनर्स को धोखा दिया है। पारस ने बताया था कि आकांक्षा ने उन डिजाइनर्स को एक लाख रुपये दिए थे।
3 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर आकांक्षा ने कहा, क्या मैं पागल हूं जो बार्टर डील होने पर भी अपनी जेब से पैसा भरूंगी। क्या मेरे पास इतने पैसे आ गए हैं? मैं पारस को सुझाव दूंगी कि वो ये पैसे मुझे वापस करने से अच्छा है कि दोनों स्टाइलिस्ट को दें। पारस ने आरोप लगाया था कि उनकी डिजाइनर्स ने खराब कपड़े भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस पर आकांक्षा ने कहा, क्या मजाक है। पारस ज्यादातर एपिसोड में उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनता था। वो दूसरे घरवालों को भी वो कपड़े पहनने को देता था। हर फाइनेंशियल मामले में मैंने हमेशा पारस की मां की इजाजत ली है। वो पारस की हर ट्रांजेक्शन के बारे में जानती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डिजाइनर्स के आरोपों के बाद पारस के प्रवक्ता का भी बयान आया था। उन्होंने कहा था, स्टाइलिस्ट के सभी आरोप बेबुनियाद हैं, ये सब सस्ती पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। वे जो भी कर रही हैं वो बेहूदा है। डिजाइनर्स ने पारस छाबड़ा से क्रेडिट लिया। पारस के साथ ये कोलेबोरेशन था। उन्हें इसकी वैल्यू करनी चाहिए। उन्होंने पारस को बार्टर डील के लिए अप्रोच किया था। पारस को उनके कोई पैसे नहीं चुकाने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।