बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस वाले शो शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का आठवां सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस सीजन में अलका याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जज बने हैं। इस हफ्ते इस शो में दर्शकों को उदित नारायण की जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। इस प्रतिभाशाली सिंगर ने अपने शुरुआती दिनों और अपने सिंगर बनने के पीछे अपने दोस्तों के प्रभाव के बारे में बताया। इस एपिसोड में उदित नारायण की पत्नी दीपा ने भी इस सिंगर के बारे में कुछ खास बातें बताईं।
उदित और दीपा की ये है अनोखी लव स्टोरी, लिटिल चैंप्स के सेट पर अलका याग्निक को मिला बर्थडे गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदित नारायण ने अपना सफर काठमांडू के एक रेडियो स्टेशन से शुरू किया और अपने दम पर नेपाल में जल्द एक स्टार बन गए। उन्हें भारतीय दूतावास से स्कॉलरशिप मिली और मुंबई में आकर बसने का न्योता भी दिया गया। शो की शूटिंग के दौरान उदित की पत्नी दीपा नारायण बताती हैं, 'मैं एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी लेकिन मैं हमेशा पेशेवर तौर पर गाना चाहती थी। मुझे याद है मुझे और उदित को एक गाना रिकॉर्ड करना था। हम इसी गाने के लिए पहली बार मिले। वहीं पर मैंने पहली बार उदित को गाते हुए सुना था। मुझे उसी पल उनसे प्यार हो गया।'
इस दौरान दीपा से जब अलका याग्निक और उदित नारायण के लाजवाब तालमेल पर सवाल किया गया तो वह झट से बोल उठीं, 'मुझे इन दोनों का ये रिश्ता मंजूर है।' अलका यागनिक शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो ये उनके लिए अनोखा बर्थडे गिफ्ट भी हो गया।दीपा कहती हैं, 'हमारी शादी को 30 साल हो गए और उदित बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। शुरुआती दिनों में मैं जो भी पकाती थी वह तब भी उससे संतुष्ट थे और आज भी उससे अलग कुछ नहीं चाहते। जो भी उनके करीब है वह उनके लिए कुछ भी कर देंगे।'
इस एपिसोड में जहां धानी और राधिका ने 'हाय मेरा दिल' और 'चोरी चोरी जब नजरें मिलीं' पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी है, वहीं माधव और आर्यनंदा ने 'अकेले हैं तो क्या गम है' और 'राह में उनसे मुलाकात हो गई' पर दिलकश प्रस्तुति दी।
Coronavirus: आठ दिनों से घर में कैद हैं प्रियंका- निक, फैंस के लिए इस दिन WHO के डॉक्टर्स के साथ करेंगी लाइव