फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकांक्षा को लेकर पारस छाबड़ा ने खोला एक और राज, टैटू के बारे में भी बोली ये बड़ी बात

Wed, 11 Mar 2020 04:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra reveal Akanksha Puri tried to get in touch after Bigg Boss 13
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। रियलिटी शो बिग बॉस में रहते हुए उन्होंने आंकाक्षा से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद ऐसी खबरें भी आईं कि पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया है। कई इंटरव्यू में भी पारस छाबड़ा आकांक्षा से अलग होने की बात को स्वीकार चुके हैं। ऐसे में अब पारस ने आकांक्षा को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। 

Paras Chhabra reveal Akanksha Puri tried to get in touch after Bigg Boss 13
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

पारस छाबड़ा ने हाल ही में न्यूज 18 को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 और अपने नए रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' को लेकर ढेर सारी बाते कीं। वहीं निजी जिंदगी पर बात करते हुए पारस छाबड़ा ने कहा कि बिग बॉस खत्म होने के बाद से ही आकांक्षा पुरी उसने संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, जब से मैं बिग बॉस से आया हूं तब से आकांक्षा मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मैं अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' की वजह से काफी व्यस्त चल रहा हूं। 

Paras Chhabra reveal Akanksha Puri tried to get in touch after Bigg Boss 13
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media

पारस छबड़ा ने आगे कहा, अब हमारे बीच कुछ भी स्पष्ट करने का कोई मतलब नहीं है इसलिए यह बेहतर है कि हम ब्रेकअप कर लें। मैं अपने हाथ से उनके नाम का टैटू हटवाना चाहता हूं, लेकिन अपने शो की वजह से काफी व्यस्त चल रहा हूं। उन्होंने अपने पूरे रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि,आकांक्षा के साथ मेरा रिलेशनशिप काफी समय से खराब चल रहा था जो किसी भी समय खत्म हो सकता था। जिस समय मुझे बिग बॉस से ऑफर उस समय हमारे काफी झगड़े हुआ करते थे। इसके अलावा पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी को लेकर और भी ढेर सारी बाते कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra reveal Akanksha Puri tried to get in touch after Bigg Boss 13
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

इससे पहले पारस छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में उस बात पर भी सफाई दी थी कि आकांक्षा पुरी उनका सारा खर्चा उठाती थीं। बीते दिनों पारस ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'जब मैं शो में एंट्री कर रहा था उस दौरान ही मैंने आकांक्षा से इस बारे में कह दिया था कि शो से वापस आने के बाद हम इस पर बात करेंगे। लेकिन मुझे नहीं समझ में आया कि आखिर आकांक्षा को क्या हो गया। आकांक्षा को पता था हम दोनों अलग इसलिए हो रहे हैं क्योंकि हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा कभी नहीं था कि मुझे ये शो मिल गया और इसलिए मैंने आकांक्षा को छोड़ देने का फैसला लिया। मुझे समझ नहीं आया कि अकांक्षा यह दावा क्यों कर रही है कि वह मेरे कपड़े भेज रही थी और मेरे फ्लैट और बैंक खातों को संभाल रही थी?आकांक्षा को पता था कि हमारे बीच चीजें खत्म हो रही हैं।'

विज्ञापन
Paras Chhabra reveal Akanksha Puri tried to get in touch after Bigg Boss 13
Akanksha Puri - फोटो : file photo

पारस ने कहा, 'मैं आर्थिक रूप से सुरक्षित था और उस पर निर्भर नहीं था। इसके साथ ही मैंने कभी भी अकांक्षा को ये नहीं कहा कि वह मेरे फ्लैट या बैंक खातों की देखभाल करें। मुझे बाद में पता चला कि आकांक्षा मेरे कपड़े चुन रही थी और उन्हें भेज रही थी। मैंने उससे कभी कुछ करने को नहीं कहा था। अगर वह सच में मुझे प्यार करती तो ये सब दिखावे के लिए नहीं करती। दूसरों के सामने यह साबित करने की उसकी वजह क्या थी कि वह मेरे लिए काम कर रही थी? मैं इस बारें में नहीं जानता।' बता दें कि इस शो में शहनाज गिल भी अपने साथ की तलाश कर रही हैं।

पढ़ें: RSS से जुड़ा खुलासा कर चर्चा में आए मिलिंद सोमन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'इस बात से उबर पाना...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed