फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिरों की परिक्रमा से लेकर मैडम की एक्सक्यूज तक, छोटे परदे पर खुलने जा रहा मनोरंजन का ये नया पिटारा

Fri, 11 Sep 2020 03:13 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 11 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Parikrama Discovering Indian Temples Excuse Me Madam Into   the Wild with Bear Grylls and Netaji Subhas Chandra Bose is the upcoming show on tv
आने वाले टेलीविजन धारावाहिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोरंजन की दुनिया का काम फिर से शुरू हो गया है।  शुरुआत हुई टीवी के कार्यक्रमों की। नए धारावाहिकों की शुरुआत हो चुकी है। कहीं कॉमेडी पर निर्माताओं का भरोसा है तो कहीं मामला सीधे जंगल तक पहुंच गया है। इस सबके बीच धार्मिक धारावाहिकों की तो बात ही भारत में हमेशा से कुछ और ही रही है। आइए बताते हैं आपको कि  कौन सा चैनल कौन सा नया शो लेकर आ रहा है?

Parikrama Discovering Indian Temples Excuse Me Madam Into   the Wild with Bear Grylls and Netaji Subhas Chandra Bose is the upcoming show on tv
परिक्रमा- डिस्कवरिंग इंडियन टेंपल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिक्रमा- डिस्कवरिंग इंडियन टेंपल्स
देश में मौजूद पवित्र मंदिरों पर भी एक सीरीज बनाई गई है जिसका प्रसारण टीवी पर 12 सितंबर से होने जा रहा है। 92 एपिसोड की यह सीरीज हर शनिवार और रविवार को इस चैनल पर प्रसारित होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों जैसे; जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश आदि के मंदिरों की यात्रा करवाई जाएगी। इन मंदिरों में कांगड़ा का चामुंडा देवी मंदिर, मनाली का हिडिंबा देवी मंदिर, शिमला का तारा देवी मंदिर, उज्जैन का महाकालेश्वर, बनारस का सारनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर आदि शामिल होंगे जिनके बारे में कुछ रोचक जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा जगन्नाथ रथ यात्रा पुरी, श्री अमरनाथ यात्रा और शिवरात्रि पर्व के बारे में भी विस्तार से दिखाया जाएगा।

Parikrama Discovering Indian Temples Excuse Me Madam Into   the Wild with Bear Grylls and Netaji Subhas Chandra Bose is the upcoming show on tv
एक्सक्यूज मी मैडम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्सक्यूज मी मैडम
टीवी पर इस धारावाहिक का प्रसारण 14 सितंबर से होने जा रहा है। यह एक कॉमेडी शो है जिसमें राजेश कुमार, सुचेता खन्ना और नायरा बैनर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। कहानी में सुचेता राजेश की पत्नी हैं जबकि नायरा उनकी बॉस हैं। राजेश का किरदार सनम मन ही मन नायरा के किरदार से प्यार करने लगता है और इसी बीच छुटपुट घटनाओं में हंसी मजाक होता है। कुछ समय पहले राजेश कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण होम क्वॉरेंटाइन में थे। इस शुक्रवार से उन्होंने वापस अपना काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parikrama Discovering Indian Temples Excuse Me Madam Into   the Wild with Bear Grylls and Netaji Subhas Chandra Bose is the upcoming show on tv
इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स
यह शो नया नहीं है लेकिन इसमें हिंदी सिनेमा के एक बड़े कलाकार की एंट्री जरूर नई हो रही है। वह भी सिर्फ एक एपिसोड के लिए। 14 सितंबर को डिस्कवरी के सभी चैनलों पर एक साथ प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार इस शो के पुराने खिलाड़ी बियर ग्रिल्स के साथ एक नए एडवेंचर पर निकलेंगे। इस दौरान ये दोनों खतरों के खिलाड़ी जंगल में जीवन जीने के कुछ आसान तरीके बताएंगे। बियर के अक्षय ने इस शो में कुछ हैरतअंगेज कारनामे भी किए हैं।

विज्ञापन
Parikrama Discovering Indian Temples Excuse Me Madam Into   the Wild with Bear Grylls and Netaji Subhas Chandra Bose is the upcoming show on tv
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस
नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया शो देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कहानी बताएगा। इस शो में नेताजी की कहानी बचपन से क्रमबद्ध शुरू होगी और आजाद हिंद फौज बनाने तक की यात्रा तय करेगी। धारावाहिक का प्रोमो लॉन्च हो गया है लेकिन इसके प्रसारण की तारीख और समय तय नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शो टीवी पर अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है।

पढ़ें: एक म्यूजिक वीडियो ने श्रिया सरन की चमका दी थी किस्मत, इस तरह मिला था फिल्म में पहला मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed