{"_id":"5e984e078ebc3e774c03662b","slug":"people-watching-religious-television-shows-now-a-days-as-well-on-youtube-during-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में लोगों का भक्ति की तरफ बढ़ा झुकाव, टीवी के साथ-साथ यूट्यूब पर बढ़ी दर्शक संख्या","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोना काल में लोगों का भक्ति की तरफ बढ़ा झुकाव, टीवी के साथ-साथ यूट्यूब पर बढ़ी दर्शक संख्या
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महाभारत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सैटेलाइट चैनलों पर पुनः प्रसारित होने वाले धारावाहिकों के निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को भले ही कुछ ना मिल रहा हो, लेकिन राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे पौराणिक कथा पर आधारित धारावाहिक 'महाभारत' के निर्माताओं को इसका पूरा फायदा मिल रहा है। ये शो दूरदर्शन पर तो अच्छी खासी टीआरपी बटोर ही रहा है, यूट्यूब पर इसे प्रसारित करने वाले चैनल पेन शक्ति पर भी इसे लोग दुनिया भर में देख रहे हैं।
2 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सैटेलाइट चैनलों पर पुनः प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रमों की होने वाली आमदनी के बारे में अमर उजाला आपको पूरी रिपोर्ट पहले ही दे चुका है। इन चैनलों पर प्रसारित हो रहे सभी कार्यक्रमों से सिर्फ चैनल को ही आमदनी हो रही है। इसके अलावा उन कार्यक्रमों का निर्माण करने वाले निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को फूटी कौड़ी तक नहीं मिल रही है। टीवी के निर्माताओं का काम सिर्फ एक कार्यक्रम के निर्माण तक ही सीमित रहता है। उसके आगे के सारे अधिकार चैनल के पास होते हैं।
3 of 5
महाभारत का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
वह किसी भी शो के साथ जो चाहे वो अपनी मनमर्जी मुताबिक कर सकता है। वहीं राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' के सभी अधिकार अभी भी उसके निर्माताओं के पास सुरक्षित हैं। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद दर्शकों की भारी मांग पर भारत सरकार ने 'महाभारत' और 'रामायण' जैसे प्रतिष्ठित धारावाहिकों को फिर से प्रसारित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीआर चोपड़ा की महाभारत का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के इस दौर में टीवी पर ही नहीं बल्कि पेन मूवीज और पेन भक्ति के यूट्यूब चैनल पर भी दर्शकों की बाढ़ आई हुई है। घर में बैठे लोगों ने इन दोनों चैनलों के सब्सक्राइबर्स हाल ही में 10 मिलियन के पार पहुंचा दिए हैं। महामारी के इस दौर में लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से पेन इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. जयंतीलाल गडा बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महाभारत
वे कहते हैं, 'हमारा हमेशा से मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम सामग्री पेश करना रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत कठिन समय है। मुझे खुशी है कि हम पेन मूवीज और पेन भक्ति के रूप में नागरिकों तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रहे हैं। हम लोगों को ऐसी सामग्री पेश करते हैं जो लोगों को हंसाती भी हैं और पौराणिक मान्यताओं से प्रेरित भी करती हैं। हमें आशा है कि हम आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।