छोटे पर्दे पर हमेशा से ही सास-बहू के शोज का बोलबाला रहा है, लेकिन अब वक्त पहले से जरा बदल गया है। पहले जहां टीवी की फेमस बहुएं उस किरदार से बाहर निकल नहीं पाती थीं तो वहीं आज की टीवी वाली बहुएं खुद को किसी एक किरदार में बांधना नहीं चाहती हैं। इसके लिए वो बहु के बाद वैंप का किरदार निभाने से भी नहीं हिचकती हैं। इस पैकेज में आपको ऐसी ही पांच बहुओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने निगेटिव किरदारों से भी जीता है दिल।
जब टीवी की संस्कारी बहुओं ने बदले अपने तेवर, ये अभिनेत्री तो हो गई थी ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमना शरीफ
टीवी शो 'कहीं तो होगा' की कशिश बनकर आमाना शरीफ ने सभी के दिल में जगह बनाई। प्यार और रोमांस से भरपूर टीवी शो ने आमना को हर घर में जगह दिलाई। लेकिन इसके बाद आमना कसौटी जिंदगी 2 में वैंप के किरदार में नजर आईं। फिलहाल में आमना कसौटी 2 में कोमोलिका का रोल कर अनुराग-प्रेरणा की जिंदगी में तबाही मचा रही हैं।
हिना खान
शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान को कई कैसे भूल सकता है। हिना ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीता। शो से हिना की इमेज एक अच्छी बहू-बेटी और पत्नी की बनी। लेकिन इस इमेज को हिना ने शो कसौटी जिंदगी 2 से तोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया।
आशिका गोराडिया
कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सात फेरे और कहीं तो होगा जैसे कई टीवी शोज में आशिका गोराडिया पॉजिटिव किरदार में नजर आईं। वहीं हर बार आशिका को पसंद भी किया गया। लेकिन आशिका ने अपनी इमेज नागिन और नागिन 2 से तोड़ी। इस शो में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया।
अदा खान
टीवी शो नागिन में अदा खान ने शेषा के किरदार से सभी का दिल जीता। शो की शुरुआत में लंबे वक्त तक अदा का किरदार पॉजिटिव था लेकिन कुछ वक्त बाद शो में ट्विस्ट आया और अदा का किरदार निगेटिव हो गया। मजेदार बात है कि आशिका गोराडिया को दर्शकों ने निगेटिव किरदार में भी पसंद किया।