फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prachand Ashok: फिर लौट रही सम्राट अशोक की प्रचंड कहानी, चेतन हंसराज और रक्षंदा खान निभाएंगी ये खास किरदार

Mon, 15 Jan 2024 11:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prachand Ashok on colors From this date Starring Adnan Khan Mallika Singh Chetan Hansraj rakshanda khan
प्रंचड अशोक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित नया शो 'प्रचंड अशोक' कलर्स टीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में सम्राट अशोक और राजकुमारी कौर्वकी की प्रेम गाथा देखने को मिलेगी। कलर्स टीवी ने जब से इस शो का ट्रेलर लांच किया है। इस शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Salaar: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सलार, इस प्लेटफॉर्म ने किया एलान
 
Prachand Ashok on colors From this date Starring Adnan Khan Mallika Singh Chetan Hansraj rakshanda khan
प्रंचड अशोक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट अशोक और राजकुमारी कौर्वकी की ऐसी प्रेम कहानी है कि  विपरीत विचारधाराओं के बावजूद, उनकी किस्मत ऐसी प्रेम कहानी बुनती है, जो इतिहास को हमेशा के लिए बदल देती है। राजकुमारी कौर्वकी एक ऐसे दयालु साथी की तलाश में है, जो परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति हो, जबकि सम्राट अशोक को विजय और सत्ता की प्यास है।

Prachand Ashok on colors From this date Starring Adnan Khan Mallika Singh Chetan Hansraj rakshanda khan
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चंद्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी और सम्राट अशोक के पिता बिंदुसार की भूमिका निभा रहे अभिनेता चेतन हंसराज कहते हैं, 'बिंदुसार का किरदार निभाने में केवल एक ऐतिहासिक व्यक्ति के व्यक्तित्व को अपनाने से कहीं अधिक शामिल है, ऐसे गूढ़ शासक को जीवंत करना, जिसका प्रभाव सदियों से प्रासंगिक है। बिंदुसार को  शत्रु नाशक के रूप में जाना जाता था, और उन्होंने अपने राज्य के आंतरिक कामकाज और पारिवारिक तनावों की जटिलताओं को दूर करते हुए अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prachand Ashok on colors From this date Starring Adnan Khan Mallika Singh Chetan Hansraj rakshanda khan
रक्षंदा खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चंद्रगुप्त मौर्य की ग्रीक पत्नी और सम्राट अशोक की दादी हेलेना की भूमिका निभा रही रक्षंदा खान कहती हैं, 'हेलेना का किरदार निभाना पुरुष-प्रधान दुनिया में एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार को मूर्त रूप देने का अविश्वसनीय अवसर है। हेलेना ने अपनी बुद्धिमत्ता और राजनीतिक कुशलता से चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में सम्मान हासिल किया, जिससे उसने  कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए और साम्राज्य पर स्थायी प्रभाव छोड़ा।'

विज्ञापन
Prachand Ashok on colors From this date Starring Adnan Khan Mallika Singh Chetan Hansraj rakshanda khan
प्रचंड अशोक सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिंदुसार की भूमिका चेतन हंसराज और हेलेना की भूमिका रक्षंदा खान के अलावा सम्राट अशोक की भूमिका अदनान खान, राजकुमारी कौर्वकी की भूमिका मल्लिका सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य की भूमिका सुरेंद्र पाल, चाणक्य की भूमिका मनोज कोल्हाटकर, सुशीम की भूमिका आरुष श्रीवास्तव, सुबंधु की भूमिका दिनेश मेहता, भद्रक की भूमिका अंकित भाटिया, सलुक्खावती की भूमिका लीना बलोदी, पद्मनाभन की भूमिका मनीष खन्ना, और कौर्वकी के चाचा की भूमिका हर्ष वशिष्ठ निभा रहे हैं। इस इस धारावाहिक का प्रसारण 6 फरवरी 2024 से रात 10 से कलर्स चैनल पर शुरू होगा।
Crakk: फिल्म 'क्रेक' का पहला गाना रिलीज, विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की केमिस्ट्री ने फैंस का धड़काया दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed