सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Covid-19 lockdown: दर्शकों के लिए खुशखबरी, जानें कब और कैसे टीवी पर देख पाएंगे रामानंद सागर की रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 27 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Ramanand Sagar Ramayana will telecast from March 28 at DD National
ramayan - फोटो : file photo
कोरोना वायरस के कहर के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिन तक लॉकडाउन के आदेश दिए थे। इस आदेश के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अचानक यूजर्स रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग करने लगे थे। ऐसे में उन सभी दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा।  पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा । 


 
Trending Videos
Coronavirus lockdown: Ramanand Sagar Ramayana will telecast from March 28 at DD National
Ramayan - फोटो : social media

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Ramanand Sagar Ramayana will telecast from March 28 at DD National
Ramayan Serial - फोटो : twitter

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।

Coronavirus lockdown: Ramanand Sagar Ramayana will telecast from March 28 at DD National
रामचरित मानस का डिजिटल संस्करण - फोटो : अमर उजाला

1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं। 

विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Ramanand Sagar Ramayana will telecast from March 28 at DD National
ramayan serial - फोटो : ramayan serial

गौरतलब है कि रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed