फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिंस नरूला के प्रपोज करने पर शरमा गईं उनकी पत्नी युविका, बोलीं- 'ये पहली बार...'

Sun, 01 Mar 2020 10:47 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
prince narula proposes yuvika chaudhary on salaam e ishq stage know what she said
prince narula - फोटो : amar ujala

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री युविका चौधरी उस समय शर्म से पानी-पानी हो गईं, जब उनके ही पति प्रिंस नरूला ने उन्हें एक प्रस्तुति देने के बाद मंच पर ही प्रेम प्रस्ताव दे दिया। एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर जी टीवी ने दो घंटे के एक स्पेशल शो 'सलाम-ए-इश्क' का आयोजन किया, जिसमें टीवी के लोकप्रिय कलाकारों ने भाग लिया। सभी कलाकारों ने अपने लोकप्रिय जोड़ीदार के साथ मंच पर आकर हिंदी गीतों पर प्रस्तुति दीं। 

prince narula proposes yuvika chaudhary on salaam e ishq stage know what she said
prince narula - फोटो : amar ujala

जाने-माने कलाकारों के साथ सलाम-ए-इश्क के इस स्पेशल एपिसोड में ढेर सारी मस्ती, हंसी-मजाक और रोमांस हुआ। शबीर अहलुवालिया, सृति झा, सेहबान अजीम, कृष्णा पॉल, मुग्धा चाफेकर, नैना सिंह, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, अदनान खान, तुनिशा शर्मा, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी इस स्पेशल एपिसोड का हिस्सा रहीं।

prince narula proposes yuvika chaudhary on salaam e ishq stage know what she said
prince narula - फोटो : amar ujala

इस एपिसोड में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने बेहतरीन तालमेल के साथ रसिया, अंग लगा दे रे और हाय रामा जैसे गानों पर बढ़िया प्रस्तुति दी। लेकिन प्रस्तुति के बीच में ही प्रिंस रुक गए और एक बार फिर वह युविका को प्रपोज कर बैठे। इस हल्के-फुल्के माहौल में प्रिंस ने अपनी पत्नी से कहा कि वो उन्हें परेशान करना कभी नहीं छोड़ सकते। इस पर युविका ने भी कह दिया वो भी उन्हें प्यार करना कभी नहीं छोड़ सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
prince narula proposes yuvika chaudhary on salaam e ishq stage know what she said
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
प्रिंस नरूला बताते हैं, 'युविका मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं, और मैं अपनी शरारतों से उन्हें हमेशा तंग करता रहता हूं। लेकिन मुझे पता है कि मैं खुशनसीब हूं जो मुझे ऐसी पत्नी मिली। वो मेरी जिंदगी के हर मुश्किल वक्त में हमेशा मेरे साथ रही हैं।' मंच पर प्रिंस के इस अंदाज पर युविका ने कहा, 'यह दूसरी बार है जब वो मुझे प्रपोज कर रहे हैं। पहली बार की तरह ही यह लम्हा भी वैसा ही रोमांटिक था, क्योंकि यह एक ऐसे शो के मंच पर हुआ जो प्यार के नाम समर्पित है।' अंत में इस जोड़ी ने ‘मैं अगर कहूं‘ गाने पर अभिनय करके अपनी प्रस्तुति समाप्त की। यह एपिसोड दर्शकों को आज टीवी पर देखने मिलेगा। 

 

26 की उम्र में ही बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते हैं जस्टिन बीबर, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed