सब्सक्राइब करें

रिपीट टेलीकास्ट में निर्माताओं को मिला बाबाजी का ठुल्लु, चैनल बटोर रहे दोनों हाथों से पैसा

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Producers Do Not Get Money For Repeat Telecast of Their Shows Like Ramayan Mahabharat Diya Aur Baati Hum
टेलीविजन शो - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का ये दौर टीवी चैनलों को छोड़कर सबके लिए काल बना हुआ है। लॉकडाउन के बाद हर व्यक्ति और संस्था किसी न किसी रूप में नुकसान का सामना कर रहे हैं। लेकिन, चैनलों की तो इस वक्त दिवाली चल रही है। रिपीट टेलिकास्ट के चलते किसी भी शो के निर्माता और अभिनेताओं को देना कुछ नहीं है, विज्ञापन से पैसा बोनस के रूप में आ ही रहा है।

Trending Videos
Producers Do Not Get Money For Repeat Telecast of Their Shows Like Ramayan Mahabharat Diya Aur Baati Hum
Sarabhai vs Sarabhai

लॉकडाउन के समय में घर बैठे लोगों को टीवी देखकर तो यही लग रहा होगा कि शो के कलाकार और इसके निर्माता इस वक्त खूब पैसे कमा रहे होंगे। लेकिन आपको बता दें कि दोबारा से शुरू हुए शो जैसे; रामायण, महाभारत, शक्तिमान, खिचड़ी, साथ निभाना साथिया, दिया और बाती हम आदि के निर्माताओं और कलाकारों को खुशी के अलावा और कुछ नहीं मिल रहा है। ये सब अपनी खुशी से दर्शकों के मनोरंजन में अपना निस्वार्थ योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Producers Do Not Get Money For Repeat Telecast of Their Shows Like Ramayan Mahabharat Diya Aur Baati Hum
gopi bahu

धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' टीवी के सबसे चर्चित धारावाहिकों में से एक रहा है। तीन साल पहले ऑफ एयर हो चुके इस शो को कोरोना के इस दौर में दर्शकों को लुभाने के लिए वापस लाया गया है। इस शो की निर्माता रश्मि शर्मा के पति पवन शर्मा ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा, 'जब भी चैनल कोई शो वापस लेकर आता है, तो वह हमसे नहीं पूछता। फिल्मों का काम अलग है लेकिन, टीवी इंडस्ट्री का काम ऐसे ही चलता है। हमारा काम सिर्फ इतना ही है कि हम चैनल को अपना शो बनाकर दे दें। बाद में चैनल उसका क्या करता है, इससे हमें कोई लेना देना नहीं रहता।'

Producers Do Not Get Money For Repeat Telecast of Their Shows Like Ramayan Mahabharat Diya Aur Baati Hum
अनस राशिद और दीपिका सिंह

टीवी के एक और लोकप्रिय शो 'दिया और बाती हम' की निर्माता शशि मित्तल ने अपने शो की वापसी पर थोड़ी ठंडी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नाखुश होने के अंदाज में हमसे कहा, 'अब हमारा जो काम था, वो हमने कर दिया। अब चैनल किस शो को कितनी बार चलाता है या किसी और से चलवाता है, वो उसकी मर्जी है। हमें तो बस इस बात की खुशी है कि हमारा बनाया हुआ शो टीवी पर आया है। बाकी उसका फायदा तो सिर्फ चैनल को ही जाना है।'

विज्ञापन
Producers Do Not Get Money For Repeat Telecast of Their Shows Like Ramayan Mahabharat Diya Aur Baati Hum
khichadi

खिचड़ी और साराभाई वर्सेज साराभाई धारावाहिकों के निर्माता जेडी मजीठिया हाल ही में अपने शो के कलाकारों के साथ शो का ऑनलाइन प्रमोशन करते नजर आए। जेडी ने भी चैनल और निर्माता के बीच के रिश्ते को सिर्फ ताजा एपिसोड मिलने तक ही सीमित बताया। उन्होंने कहा, 'दूरदर्शन का मुझे पता नहीं लेकिन, सैटेलाइट चैनल पर चलने वाले सभी शो के सारे अधिकार चैनल के पास ही रहते हैं। वे उनका इस्तेमाल जैसे चाहे वैसे कर सकते हैं। हम तो बस स्वेच्छा से लोगों के मनोरंजन के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed