फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेलीविजन: बेटे के जन्म के एक साल बाद बाद पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने रचाई शादी, ये सितारे हुए शामिल

Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
puja banerjee and kunal verma get remarried again in goa beach monalisa was attended the wedding shares photos
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram

शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। मनोरंजन जगत में होने वाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादियां तो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाती हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कुछ सितारों ने भी बहुत ही साधारण तरह से शादी की और इन्हीं सितारों में शामिल हैं जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी और टीवी अभिनेता कुणाल वर्मा।



पूजा-कुणाल ने दोबारा रचाई शादी

कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सितारे धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। पूजा और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में धूमधाम से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपने सारे प्लान कैंसिल करने पड़े और साधारण तरह से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। साल 2020 अक्तूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। हालांकि अब कोविड कम होने के बाद और सब चीजें सामान्य होने के बाद पूजा बनर्जी ने एक बार फिर से धूमधाम से शादी रचाई।

puja banerjee and kunal verma get remarried again in goa beach monalisa was attended the wedding shares photos
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram

गोवा में हुई दोनों की दोबारा शादी

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने गोवा में दोबारा शादी की। दोनों की शादी का कार्यक्रम 15 नवम्बर को हुआ जहां दोनों ने धूमधाम से गोवा के बीच वेडिंग की। पूजा बनर्जी बंगाली हैं और उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज के साथ कुणाल वर्मा से शादी की। पूजा जहां खूबसूरत पालकी में बैठकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंची तो वहीं कुणाल भी अपनी दुल्हनियां को लेने घोड़ी पर आए।

puja banerjee and kunal verma get remarried again in goa beach monalisa was attended the wedding shares photos
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा

पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की। उन्होंने अपनी शादी के सभी फंक्शन्स की तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में हाथों में पूजा ने नई दुल्हन की तरह मेहंदी लगाई हुई है तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपनी हल्दी को काफी एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीर साझा करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, ‘दोबारा से नए शादीशुदा जोड़ा’। उनकी तस्वीर देखने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
puja banerjee and kunal verma get remarried again in goa beach monalisa was attended the wedding shares photos
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram

शादी में पहुंचे ये सितारे

पूजा बनर्जी और कुणाल बनर्जी की शादी में टेलीविजन के कलाकार तो शामिल नहीं हुए। इस दौरान उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। उनकी शादी में शामिल होने के लिए मोनालिसा पहुंची। मोनालिसा भी पूजा बनर्जी की शादी की रस्मों का हिस्सा बनीं। मोनालिसा, पूजा बनर्जी की सबसे करीबी दोस्त हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूजा और कुणाल की शादी से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
puja banerjee and kunal verma get remarried again in goa beach monalisa was attended the wedding shares photos
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram Post of Puja Banerjee

इन शोज में किया काम

पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल दोनों ही पेशे से कलाकार हैं। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में कहानी हमारे महाभारत की से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया। जिसमें बालिका वधू, सर्वगुण सम्पन्न, कयामत जैसे शोज शामिल हैं। इसके अलावा पूजा ने कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed