फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन होगा मेगास्टार रजनीकांत का टीवी अवतार, जानिए क्यों कहा- जिसने पानी जीत लिया, जग जीत लिया

Fri, 20 Mar 2020 02:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Starrer Television Show Into The Wild With Bear Grylls Will Be Telecast on Monday 23 July
रजनीकांत, बियर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत भी जंगल की सैर करते हुए नजर आएंगे। टीवी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' के साथ रजनीकांत टीवी पर अपना सफर शुरू कर रहे हैं। कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में फिल्माए गए इस प्रोग्राम में रजनीकांत का एकदम अलग ही अवतार दिखेगा।

Rajinikanth Starrer Television Show Into The Wild With Bear Grylls Will Be Telecast on Monday 23 July
rajinikanth - फोटो : social media

इस कार्यक्रम में शो के होस्ट बियर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत कुछ स्टंट करते हुए नजर आएंगे। साथ ही वह अपने जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। रजनीकांत ने टीवी पर अपनी शुरुआत के बारे में कहा, 'मेरी पूरी जिंदगी ही चमत्कारों से भरी रही है। अगर उदाहरण के तौर पर मैं बात करूं, तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं एक चैनल के लिए किसी इस तरह के शो में काम करूंगा।' 

Rajinikanth Starrer Television Show Into The Wild With Bear Grylls Will Be Telecast on Monday 23 July
rajinikanth - फोटो : social media

आगे रजनीकांत कहते हैं, 'लेकिन, जब मैं अपने काम को खत्म कर देता हूं, तो मैं भूल जाता हूं कि मैं रजनीकांत हूं। इसके बाद मैं फिर से शिवाजीराव बन जाता हूं। वह सिर्फ मेरे काम का हिस्सा है। जब मुझे आकर कोई याद दिलाता है कि आप रजनीकांत हैं, तब मुझे याद आता है कि ओह अच्छा! मैं रजनीकांत हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Starrer Television Show Into The Wild With Bear Grylls Will Be Telecast on Monday 23 July
रजनीकांत, बेयर ग्रिल्स - फोटो : Social Media

पानी की कमी से दुनियाभर में उठने वाले गंभीर मुद्दों के बारे में बात करते हुए रजनीकांत कहते हैं, 'जिसने पानी पर जीत हासिल कर ली, वह दुनिया जीत लेगा। पानी को लेकर आज की स्थिति दिल को दहला देने वाली है। दुनिया भर में दो अरब से ज्यादा लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं।' इस कार्यक्रम का प्रसारण 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' सीरीज के तहत सोमवार को किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed