फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कंटेस्टेंट को हराकर बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट बनीं राखी सावंत, बदले में माननी पड़ी ये शर्त

Fri, 12 Feb 2021 03:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
After Nikki Tamboli, Rakhi Sawant becomes Bigg Boss 14 finalist on this condition
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रतिभागी फाइनल में अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। निक्की तंबोली के फिनाले में पहुंचने के बाद सभी में अपनी जगह पक्की करने की जल्दी थी। ऐसे में राखी सावंत भला कहां पीछे रहने वाली। उन्होंने बिग बॉस की एक शर्त मानते हुए फिनाले में प्रवेश करने का का फैसला किया।

After Nikki Tamboli, Rakhi Sawant becomes Bigg Boss 14 finalist on this condition
rakhi sawant - फोटो : instagram

दरअसल, प्रतिभागियों से कहा गया था कि वे 14 लाख का चेक लेकर सीधे फिनाले में पहुंच सकते हैं। लेकिन शर्त यह रहेगी कि अगर वे जीत जाते हैं तो जीते हुए पैसों में से उन्हें 14 लाख लौटाने पड़ेंगे। इस शर्त के सामने राखी सावंत, अली गोनी और राहुल वैद्य खड़े थे। जो प्रतिभागी गार्डन में रखे गए चेक को पहले उठाता वह फिनाले में अपनी जगह पक्की कर लेता।

After Nikki Tamboli, Rakhi Sawant becomes Bigg Boss 14 finalist on this condition
rakhi sawant - फोटो : social media

ऐसे में राखी ने लंबा हाथ मारा और बिना किसी चूक के सबसे पहले चेक उठा लिया। इस तरह वे बिग बॉस 14 के फिनाले तक पहुंच गई हैं। उनके फाइनलिस्ट बनने के बाद अब अली गोनी, राहुल वैद्य और देवोलीना भट्टाचार्य के बीच कड़ी टक्कर है। तीनों ही कंटेस्टेंट मजबूत खिलाड़ी हैं। इनके बीच का मुकाबला तय करेगा कि कौन फाइनल में जगह बना पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Nikki Tamboli, Rakhi Sawant becomes Bigg Boss 14 finalist on this condition
घर से बेघर हुए अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बिग बॉस के घर में सबसे चर्चित और दमदार सदस्य रहीं रूबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को खूब फायदा दिलाया। निक्की को फाइनल तक पहुंचाने में रूबीना का बड़ा हाथ रहा। रुबीना ने निक्की को नॉमिनेशन से बचाकर उन्हें पहला फाइनलिस्ट घोषित किया।

विज्ञापन
After Nikki Tamboli, Rakhi Sawant becomes Bigg Boss 14 finalist on this condition
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रूबीना दिलैक ने टास्क जीता था। टास्क जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया था कि वे फिनाले में किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने निक्की तंबोली का नाम लेते हुए उनके लिए हामी भरी थी। बिग बॉस ने उन्हें ये अधिकार दिया था कि वो किसी और कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले तक पहुंचा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed