फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant-Adil Durrani: आखिर कौन हैं राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी, सगाई कर की नए रिश्ते की शुरुआत

Mon, 23 May 2022 08:52 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 23 May 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant got engaged with new boyfriend adil durrani know about him
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत वैसे तो अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह किसी खास वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपने पति रितेश से अलग होने के बाद एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। इस बार राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की प्रेम कहानी चल रही है। राखी और आदिल को लेकर रोज कुछ नया सुनने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले सुनने में आ रहा था कि राखी के साथ रिश्ते को लेकर आदिल का परिवार राजी नहीं है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे राखी के फैंस खुश हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड से इंगेजमेंट कर ली है। 


 
rakhi sawant got engaged with new boyfriend adil durrani know about him
राखी सावंत - फोटो : Instagram

जल्द करेंगी शादी
राखी सावंत ने मीडिया के सामने आदिल को अपना बॉयफ्रेंड बताया था। राखी सावंत की इंगेजमेंट का एक वीडियो भी फैन पेज पर अपलोड हुआ है, जिसमें वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि वह मेरा प्यार है और यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। अगर सब ठीक रहा तो राखी सावंत जल्द ही शादी भी कर सकती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

rakhi sawant got engaged with new boyfriend adil durrani know about him
राखी सावंत - फोटो : Instagram

कौन हैं आदिल दुर्रानी
कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने खुद ही पैपराजी के सामने बताया था कि आदिल एक कार बिजनेसमैन हैं, इसके अलावा भी उनके कई बिजनेस हैं। आदिल को गाड़ियों का काफी शौक है। वह गाड़ियों के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आदिल दुर्रानी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं। वह सोशल मीडिया पर वर्कआउट और जिम की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। राखी के मुताबिक आदिल उनसे छह साल छोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant got engaged with new boyfriend adil durrani know about him
राखी सावंत - फोटो : Instagram

रितेश के बाद आदिल से जुड़ा रिश्ता
राखी सावंत ने बताया था कि रितेश से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और उस हालात से आदिल ने उन्हें निकाला। राखी ने बताया था कि मुलाकात के एक महीने के अंदर ही आदिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। शुरुआत में वह इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, फिर उनके बॉयफ्रेंड ने ही उन्हें समझाया और राखी मान गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed