मनोरंजन की दुनिया में कुछ कपल ऐसे हैं, जो अपनी खास बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। इनमें से ही एक जोड़ी है रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की। अक्सर यह दोनों कपल गोल देते नजर आते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। आज रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की शादी की सालगिरह है। दोनों की जोड़ी जितनी खास लगती है, उतनी ही रोमांटिक इनकी प्रेम कहानी है। चलिए इनकी सालगिरह के मौके पर जानते हैं कि कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
Rakshanda-Sachin: परिवार से बगावत, लांघी धर्म की दीवार... कुछ ऐसी है रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिनेता सचिन और रक्षंदा दोनों ही टीवी जगत के जाने-माने सितारे हैं। कई सीरियल और शोज में दोनों अपने हुनर का परचम लहरा चुके हैं। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई, जब वह दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे। इंडोनेशिया में एक शो के दौरान सचिन की मुलाकात रक्षंदा खान से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती काफी लंबी चली। दोनों की मुलाकातें शुरू हो गईं और उनकी यह दोस्ती आगे बढ़कर प्यार में बदल गई।
सलमान माफी मांगें वरना... लॉरेंस ने फिर दी धमकी
अभिनेत्री ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी प्रेम कहानी बहुत साधारण सी है। एक हैंडसम लड़का था और एक खूबसूरत लड़की दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। अपनी दोस्ती को प्यार में बदलने के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि सचिन बहुत अच्छे गायक भी हैं तो एक बार उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर एक डायरी दी थी, जिसमें उन्होंने मेरे लिए बहुत सारे गीत लिखे थे। यह गिफ्ट मुझे बहुत पसंद आया था और मैं उनकी दीवानी हो गई थी।
Siddharth Anand: 'गिरगिट' की तरह रंग बदलते हैं ऋतिक रोशन! सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' स्टार को लेकर कही बड़ी बात
दोनों का प्यार तो परवान चढ़ चुका था, लेकिन अब बात थी शादी की। दोनों के लिए प्यार करना जितना आसान था, उतनी ही मुश्किल शादी को लेकर थी। दरअसल, सचिन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। हालांकि, उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। दोनों की शादी में धर्म को लेकर भी परेशानी हुई। सचिन ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे तो रक्षंदा मुस्लिम परिवार से आती थीं। इसके अलावा वह साजिद खान के साथ 10 साल रिलेशनशिप में भी रही थीं।
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का राज आया सबके सामने
सचिन और रक्षंदा की शादी को लेकर दोनों का परिवार राजी नहीं था, लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी। तमाम परेशानियों और नाराजगी को पार करते हुए उन्होंने अपने परिवार से बगावत की। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2014 में ही रक्षंदा ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
Priyanka Chopra: शाहरुख ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से बताया बेहतर तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोलीं- मैं घमंडी नहीं