{"_id":"5e91a1f48ebc3e78c10f1f09","slug":"ramanand-sagar-ramayan-mandodari-role-played-by-aparajita-bhooshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 साल पहले इंडस्ट्री से दूर हो गईं 'रामायण' की 'मंदोदरी', लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
23 साल पहले इंडस्ट्री से दूर हो गईं 'रामायण' की 'मंदोदरी', लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम
रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हो रहा है। सीरियल को लेकर अभी भी वैसा ही क्रेज है। जब से दूरदर्शन पर 'रामायण' दिखाया जा रहा है इसके सभी कलाकार चर्चा में आ गए हैं। कुछ कलाकार तो लाइमलाइट में हैं वहीं कुछ टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं। रामायण में ऐसा ही किरदार था रावण की पत्नी मंदोदरी का। मंदोदरी का किरदार जिस अभिनेत्री ने निभाया आज उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
2 of 5
aprajita bhushan
- फोटो : social media
'रामायण' में मंदोदरी का किरदार अपराजिता भूषण ने निभाया था। अपराजिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता भारत भूषण की बेटी हैं। एक इंटरव्यू में अपराजिता ने बताया था कि उनके पति के अचानक निधन के बाद उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया। उस वक्त उनके दो बच्चे थे।
3 of 5
aprajita bhushan
- फोटो : social media
अपराजिता का रुझान कभी भी फिल्मी दुनिया में नहीं था। शुरुआत में वो डबिंग का काम करती थीं। रामानंद सागर ने पहले अपराजिता का ऑडीशन लिया। रामानंद सागर ने ऑडीशन के बाद बताया कि उन्होंने इतने लोगों का ऑडीशन लिया लेकिन अभी तक कोई मिला नहीं। अब जाकर उनकी तलाश पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aprajita bhushan
- फोटो : social media
'रामायण' के बाद अपराजिता की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्हें लगातार फिल्में मिलती रहीं। करीब 10-12 साल उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल निभाए। अपराजिता ने करियर में 50 से ज्यादा फिल्में की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aprajita bhushan
- फोटो : social media
अपराजिता फिलहाल इंडस्ट्री से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 1997 में फिल्म 'गुप्त' की थी। अपराजिता का झुकाव आध्यात्म की ओर है। अभी वो लेखन का काम करती हैं। इसमें आध्यात्म से जुडी़ बातें होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।