फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल बाद 'श्रीकृष्णा' के ये कलाकार दिखने लगे ऐसे, जानें अब कर रहे क्या काम

Sat, 25 Apr 2020 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 25 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna know these actors where nowdays
श्रीकृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' के बाद रामानंद सागर का एक और सीरियल 'श्रीकृष्णा' का जल्द ही प्रसारण होने वाला है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दिखाए जाने के बाद से ही फैंस 'श्रीकृष्णा' को भी दोबारा दिखाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब दूरदर्शन जल्द ही इसका प्रसारण शुरू करने वाला है। एक ट्वीट कर चैनल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि सीरियल कब से शुरू होगा ये अभी नहीं बताया गया है। 'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। इतने सालों बाद चलिए आपको बताते हैं कि 'श्रीकृष्णा' के कलाकार आजकल कहां हैं और कैसे दिखते हैं। 

ramanand sagar shri krishna know these actors where nowdays
सर्वदमन बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का मुख्य किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी। सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वो ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। साथ ही एक एनजीओ को सपोर्ट करते हैं जो बच्चों और महिलाओं के लिए काम करता है।

ramanand sagar shri krishna know these actors where nowdays
सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी नजर आई थीं। उन्होंने कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। शो में उनका छोटा सा ही रोल था। सोनिया ने कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna know these actors where nowdays
पिंकी पारीख - फोटो : सोशल मीडिया

पिंकी पारीख ने सीरियल में रुक्मणि, यमुना, लक्ष्मी और दुर्गा का किरदार निभाया था। पिंकी ने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वो गुजराती इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
ramanand sagar shri krishna know these actors where nowdays
swapnil joshi - फोटो : social media

'श्रीकृष्णा' में कृष्ण की युवावस्था का रोल अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। 'श्रीकृष्णा' में काम करने के बाद स्वप्निल की जिंदगी रातों रात बदल गई। वो जहां कहीं भी जाते लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। स्वप्निल इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम किया है। स्वप्निल मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed