फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: इस अभिनेता ने निभाया था 'परम प्रतापी मेघनाद' का किरदार, 13 साल पहले इस वजह से हो गई थी मौत

Wed, 15 Apr 2020 12:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ramayan: Actor Vijay Arora Who Played Indrajit or Meghanada character In Ramanand Sagar Ramayan
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ गया है। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन में दूरदर्शन ने किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। आज सुबह 9 बजे प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड में मेघनाद ने राम-लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया, जिससे मूर्छित होकर खुद तीनों लोको के स्वामी भी गिर पड़े। राम-लक्ष्मण को मूर्छित देखकर सब निराश होने लगे। उधर लंका में मेघनाद की जय जयकार होने लगती है।

Ramayan: Actor Vijay Arora Who Played Indrajit or Meghanada character In Ramanand Sagar Ramayan
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया

इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर मेघनाद की चर्चा होने लगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं परम प्रतामी मेघनाद का किरदार किस अभिनेता ने निभाया था? रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम विजय अरोड़ा है।

Ramayan: Actor Vijay Arora Who Played Indrajit or Meghanada character In Ramanand Sagar Ramayan
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया

1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद विजय ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म जरूरत थी। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय नजर आई थीं लेकिन विजय अरोड़ा को लोकप्रियता मिली जीनत अमान के साथ फिल्म यादों की बारात से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan: Actor Vijay Arora Who Played Indrajit or Meghanada character In Ramanand Sagar Ramayan
Meghanada - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आशा पारेख से लेकर जीनत अमान, जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, तनुजा, परवीन बाबी और मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया और तमाम गुजराती और हिंदी नाटकों में भी काम किया। 

विज्ञापन
Ramayan: Actor Vijay Arora Who Played Indrajit or Meghanada character In Ramanand Sagar Ramayan
नागपाश - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। आज के एपिसोड में राम-लक्ष्मण को मूर्छित देखकर स्वयं गरुढ़ उनकी प्राणों की रक्षा के लिए आते हैं और मेघनाद के नागपाश शस्त्र के प्रभाव को खत्म कर देते हैं। वानर सेना सिया-राम की जय जयकार करने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed