सब्सक्राइब करें

'रामायण' के 'मेघनाद' एक फिल्म से हुए थे रातों रात मशहूर, लोकप्रियता देख राजेश खन्ना को भी सताने लगा था डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
ramayan meghnad vijay arora popurarity gain rajesh khanna feeling insecure 70s hit
vijay arora - फोटो : social media

'रामायण' के पुन: प्रसारण को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 33 साल बाद भी सीरियल बेहद लोकप्रिय हो रहा है। यही नहीं इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों की फिर से चर्चा छिड़ गई है। आलम ये है कि कई अभिनेताओं ने तो अभी सोशल मीडिया पर डेब्यू किया जिससे वो फैंस से सीधे रूबरू हो सकें। उस दौर में 'रामायण' के सभी कलाकार बेहद मशहूर हो गए थे, इन्हीं में से एक अभिनेता थे विजय अरोड़ा जिन्होंने रावण के बेटे मेघनाद का किरदार निभाया था। बीते दिनों प्रसारित एपिसोड में मेघनाद से जुड़ा प्रसंग दिखाया गया, ऐसे में चलिए आपको विजय अरोड़ा के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

Trending Videos
ramayan meghnad vijay arora popurarity gain rajesh khanna feeling insecure 70s hit
Vijay Arora - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' से पहले विजय अरोड़ा सत्तर और अस्सी के दशक में कई फिल्मों में मुख्य नायक से लेकर सह कलाकार की भूमिका निभा चुके थे। विजय अरोड़ा ने अपने अभिनय की इस कदर छाप छोड़ी थी कि उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना को भी एकबारगी डर सताने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan meghnad vijay arora popurarity gain rajesh khanna feeling insecure 70s hit
Vijay Arora - फोटो : सोशल मीडिया

विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया था। उनकी पहली फिल्म 'जरूरत' (1972) थी। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय थीं। रीना रॉय की भी ये पहली फिल्म थी। विजय अरोड़ा अभिनेत्री आशा पारेख के साथ 'राखी' और 'हथकड़ी' (1973) में नजर आए।

ramayan meghnad vijay arora popurarity gain rajesh khanna feeling insecure 70s hit
Vijay Arora - फोटो : सोशल मीडिया

विजय अरोड़ा को असली लोकप्रियता मिली जीनत अमान के साथ फिल्म 'यादों की बरात' (1973) से। फिल्म का रोमांटिक हिट गाना 'चुरा लिया है तुमने' उन पर ही फिल्माया गया था। इसमें जीनत अमान उनके साथ थीं। गाने में चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा का अंदाज देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। जबकि उस वक्त राजेश खन्ना सुपरस्टार हुआ करते थे ऐसे में उन्हें भी अपने स्टारडम की चिंता सताने लगी।

विज्ञापन
ramayan meghnad vijay arora popurarity gain rajesh khanna feeling insecure 70s hit
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने 'फागुन', 'एक मुट्ठी आसमान', 'इंसाफ', 'रोटी', 'सरगम', 'नसीब', 'मेरी आवाज सुनो', 'सौतन', 'बड़े दिलवाला' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों में काम किया। विजय अरोड़ा टीवी सीरियल में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन रामानंद सागर ने किसी तरह उन्हें मना लिया और मेघनाद इंद्रजीत का रोल दिया। विजय अरोड़ा ने साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

टीवी की 'सीता' ने 'रामायण' देखने के बाद किया मजाकिया पोस्ट, लॉकडाउन से है कनेक्शन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed