{"_id":"5e7308e48ebc3e72c22b1350","slug":"rashami-desai-is-not-the-first-choice-of-ekta-kapoor-naagin-4-mahira-sharma-was-makers-priority","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नागिन 4' के लिए रश्मि नहीं थी पहली पसंद, 'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट को एकता ने किया था अप्रोच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नागिन 4' के लिए रश्मि नहीं थी पहली पसंद, 'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट को एकता ने किया था अप्रोच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rashami desai
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई को पहला प्रोजेक्ट मिल गया है। इस वक्त वह एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस किरदार के लिए रश्मि मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। इस किरदार के लिए 'बिग बॉस' की एक और प्रतियोगी को अप्रोच किया गया था। इस बात का खुलासा एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
2 of 5
Mahira Sharma, Rashami Desai
- फोटो : amar ujala
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 'नागिन 4' में शलाका के किरदार के लिए पहले 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से संपर्क किया था। सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री सीरियल करने के मूड में नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने शो को साइन नहीं किया।
3 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
खास बात है कि माहिरा 'नागिन' का पहले भी हिस्सा रह चुकी हैं। 'नागिन' सीजन 3 में उन्होंने चुड़ैल का रोल निभाया था। इसी वजह से उन्होंने शो में कमबैक करने का ऑफर दिया था लेकिन माहिरा ने इसे ठुकरा दिया। माहिरा के मना करने के बाद तुरंत रश्मि को शलाका का रोल ऑफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : social media
रश्मि देसाई ने 'नागिन 4' में जैस्मिन भसीन की जगह ली है। जैस्मिन ने इस सीरियल में नयनतारा का किरदार निभाया था। इस रोल में जैस्मिन के रोल का ट्रैक बीच में ही खत्म कर दिया था लेकिन अब रश्मि देसाई की शो में वापसी हुई। हाल ही में रश्मि की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री कोरोना वायरस की जांच कराती दिखी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
rashami desai
- फोटो : social media
सेट से रश्मि देसाई का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में रश्मि कोरोना का टेस्ट करवाती दिखी थीं। वी़डियो में एक शख्स टेंप्रेचर मशीन से रश्मि का बॉडी टेंप्रेचर चेक कर रहा है। रश्मि का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। फैंस रश्मि की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।