फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विवाद में माहिरा के फंसते ही रश्मि ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'इस मामले में...'

Sat, 29 Feb 2020 10:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Feb 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Rashami Desai support Mahira Sharma over Dadasaheb Phalke Award controversy
Mahira Sharma, Rashami Desai - फोटो : amar ujala

माहिरा शर्मा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की वजह से बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा कर बताया था कि उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें बिग बॉस की सबसे फैशनेबल कंटेस्टेंट होने पर दिया गया, लेकिन बाद में इस सर्टिफिकेट को फर्जी बताया गया और मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि माहिरा ने इस अवॉर्ड के बारे में झूठ बोला। हालांकि उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई भी पेश की। अब रश्मि देसाई माहिरा के सपोर्ट में आई हैं। 

Rashami Desai support Mahira Sharma over Dadasaheb Phalke Award controversy
rashami desai - फोटो : social media

रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हैं। शो में रहते हुए इन दिनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार रश्मि ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विवाद पर बात करते हुए कहा है कि,'इस मामले में माहिरा की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की टीम ने हम सभी को आमंत्रित किया था और कहा था कि यहां कुछ होने वाला है। इसलिए इस गड़बड़ के लिए आयोजक जिम्मेदार होने चाहिए। क्योंकि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड अपने आप में बड़ी चीज है।'

Rashami Desai support Mahira Sharma over Dadasaheb Phalke Award controversy
Rashami Desai - फोटो : Social Media

आयोजकों पर बरसते हुए रश्मि देसाई ने कहा कि, 'उन्हें इन सब चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए था। इस पूरे विवाद में माहिरा को गलती मांगने के नाम पर रश्मि ने कहा कि, मैंने माहिरा से बात की और कहा कि तुम माफी क्यों मांगोगी ?तुम्हारी कोई गलती नहीं है। आयोजकों ने माहिरा को एक फ्रेम दिया और उन्होंने एक अच्छी सोच के साथ साझा किया और फिर ये सब हो गया।' माहिरा के सपोर्ट में रश्मि देसाई का ये बयान काफी चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai support Mahira Sharma over Dadasaheb Phalke Award controversy
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि माहिरा शर्मा को जब दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला तो इस अवॉर्ड की टीम ने माहिरा के दावों को झूठा बताया था। इसके बाद माहिरा शर्मा ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'दादासाहेब फाल्के की टीम ने रविवार को एक बयान जारी किया था। मैं माहिरा शर्मा आपको बताना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।' माहिरा ने बताया कि, 'दादासाहेब फाल्के टीम के प्रमल मेहता की ओर से उनके पास मेल आया था। इस मेल के जरिए उन्होंने मुझे बिग बॉस की मोस्ट फैशनेबल का कंटेस्टेंट का अवॉर्ड देने की जानकारी दी थी। इसके बाद मेरे मैनेजर ने ये अवॉर्ड रिसीव किया। उस वक्त मैंने अपनी मीडिया बाइट भी दी थी। फिर मैंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अवॉर्ड की तस्वीर लगाई थी। इसलिए मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं।' 

विज्ञापन
Rashami Desai support Mahira Sharma over Dadasaheb Phalke Award controversy
Mahira Sharma - फोटो : twitter

आपको बता दें कि माहिरा के दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने के दावे पर DPIFF की ऑफिशियल टीम ने कहा था कि किसी भी टीम मेंबर ने माहिरा को यह सर्टिफिकेट नहीं दिया है। माहिरा ने नकली सर्टिफिकेट बनाया है। माहिरा की इस हरकत को गलत बताते हुए टीम ने उनके खिलाफ एक इंटीमेशन लेटर जारी किया है। टीम ने इस तरह की गलत पीआर एक्टिविटीज करने के लिए दो दिनों के अंदर माहिरा से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। टीम ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: सलमान खान के साथ ये सीन करके घंटों तक फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, ये थी बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed