फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरहान को लेकर रश्मि देसाई का खुलासा, बताया बिग बॉस 13 खत्म होने बाद मैसेज पर हुई बात

Thu, 09 Apr 2020 09:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Rashami reveal Arhaan Khan sent her messages after she came out of   the Bigg Boss 13 house
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रश्मि देसाई काफी चर्चा में रहने वाली अभिनेत्रियों में से हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में रहते हुए रश्मि देसाई अपने खेल और रणनीति के अलावा अरहान खान के साथ रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियों में थीं। शो के अंदर अरहान और रश्मि के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने अरहान की सबके सामने असलियत बताई थी। 

Rashami reveal Arhaan Khan sent her messages after she came out of   the Bigg Boss 13 house
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

सलमान खान के खुलासे के बाद धीरे-धीरे अरहान और रश्मि का रिश्ता खराब होने लगा। अरहान बिग बॉस के घर से बेघर भी हो गए थे। वहीं बिग बॉस 13 खत्म होते-होते रश्मि देसाई ने टीवी पर कहा था कि वह अब अरहान खान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेंगी और न ही संपर्क करने की कोशिश करेंगी। लेकिन अब एक बार फिर से रश्मि देसाई ने अरहान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Rashami reveal Arhaan Khan sent her messages after she came out of   the Bigg Boss 13 house
Arhaan Khan - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने सीरियल्स के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। रश्मि देसाई ने बताया कि बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद अरहान ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि अरहान मुझसे उम्मीद कर रहा था कि मैं उसको फोन करूंगी। उसने मुझे मैसेज भी किए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami reveal Arhaan Khan sent her messages after she came out of   the Bigg Boss 13 house
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने आगे कहा कि, 'हमारे बीच थोड़ी बातचीत हुई लेकिन मुझे पता था कि अब कुछ नहीं होगा। वह बस हमारी सामान्य बातचीत थी। बिग बॉस के घर में रहते ही हमारे बीच सब खत्म हो गया था।' इसके अलावा रश्मि देसाई ने अपने इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी बात की। पता हो कि बिग बॉस 13 में रहते हुए रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था, लेकिन शो खत्म के अंत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन
Rashami reveal Arhaan Khan sent her messages after she came out of   the Bigg Boss 13 house
sidharth shukla - फोटो : social media

इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा कि अब सिद्धार्थ और उनके बीच अब सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि, 'अब हमारे बीच सब कुछ ठीक है। सिद्धार्थ का शहनाज के साथ रिलीज हुआ गाना भुला दुंगा देखा। इसके बाद मैंने उन्हें इस गाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।' सिद्धार्थ और अरहान खान को लेकर रश्मि देसाई के खुलासे की काफी चर्चा हो रही है। 


पढ़ें: Shefali Jariwala ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा, फैंस ने पूछा था- 'क्या वो प्रेग्नेंट हैं ?'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed