फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Jariwala ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा, फैंस ने पूछा था- 'क्या वो प्रेग्नेंट हैं ?'

Thu, 09 Apr 2020 07:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her pregnancy after fans asked her
Shefali Jariwala, Parag Tyagi - फोटो : social media

'कांटा लगा' गाने से मशहूर होने वाली शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। शो खत्म होने के बाद से वह अपने पति और टीवी अभिनेता पराग त्यागी की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीर-वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं, लेकिन हाल ही में शेफाली जरीवाला के फैंस ने उनसे बेहद खास सवाल किया। 

shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her pregnancy after fans asked her
shefali jariwala - फोटो : social media

ये सवाल उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर था। दरअसल, शेफाली जरीवाला ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह पति पराग त्यागी के साथ नजर आईं। तस्वीर में पराग त्यागी ने शेफाली को पीछे से गले लगाया हुआ था। तस्वीर में शेफाली नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई दिया।

shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her pregnancy after fans asked her
shefali jariwala - फोटो : social media

शेफाली जरीवाला की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस उऩकी प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाने लगे और तस्वीर पर कमेंट करने लगे। शेफाली के कई फैंस ने उन्हें कमेंट में पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं ? जिसके बाद शेफाली जरीवाला को अपने फैंस को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपने कई फैंस को जवाब में कहा कि, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, मैंने ज्यादा खाना खा लिया था।' सोशल मीडिया पर अब उनको काफी चर्चा हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You , me & this quarantine! . . . #instalove #love #quarantine #lovestory #tuesdayvibes #funtimes #positivity #positivevibesonly✨

A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her pregnancy after fans asked her
shefali jariwala - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते दिनों शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया है कि जल्द एक बेटी को गोद लेने वाली हैं। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, शेफाली जरीवाला ने मीडिया से बात हुए कहा था कि, 'मैंने बच्चे को गोद लेने का मतलब उस समय समझा जब मैं केवल 10-11 साल की थी। मैं हमेशा से एक बच्चा गोद लेना चाहती थी। ये मेरे लिए मुश्किल है, वो भी तब जब आपका खुद का बच्चा हो। ऐसे में सोसाइटी, दोस्तों और परिवार का दबाव होता है, लेकिन मैंने और पराग ने इस पर बात की और अब हमने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her pregnancy after fans asked her
shefali jariwala - फोटो : social media

बच्चे के गोद लेने पर जरीवाला ने कहा, 'बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि बहुत थकाऊ है क्योंकि इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द बच्चा गोद ले लेंगे।' आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

पढ़ें: कोरोना के खिलाफ इन चार महिलाओं ने लड़ी जंग, प्रियंका चोपड़ा ने 76 लाख रुपये से की आर्थिक मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed