{"_id":"5d9c4f218ebc3e93a04e93bd","slug":"rashmi-desai-brother-mrunal-jain-ex-gf-varsha-bhagwani-can-enter-in-bigg-boss-13-as-wild-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: घर में हो सकती है रश्मि की इस 'दुश्मन' की एंट्री, भाई से चल रहा था अफेयर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: घर में हो सकती है रश्मि की इस 'दुश्मन' की एंट्री, भाई से चल रहा था अफेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई और वर्षा भागवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान स्टारर बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा मसाला दर्शकों को मिल रहा है जिससे शो लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि उस मसाले के चलते ही कुछ लोग इस शो को बैन करने की भी बात कर रहे हैं। इन तमाम सुर्खियों के बीच अब शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात सामने आ रही है।
2 of 5
वर्षा भगवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के घर में मृणाल जैन की एक्स गर्लफ्रेंड वर्षा भागवानी की एंट्री हो सकती है। हालांकि इस खबर पर अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो रश्मि देसाई के लिए शो में मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
3 of 5
वर्षा भगवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई के साथ वर्षा के रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं। जिसकी वजह हैं मृणाल जैन। दरअसल मृणाल को रश्मि राखी बांधती हैं और वर्षा मृणाल की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। जिस वक्त वर्षा और मृणाल रिलेशन में थे, उस वक्त रश्मि दोनों के बीच आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वर्षा भगवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक वर्षा भगवानी ने बताया कि जब उनका मृणाल के साथ अफेयर चल रहा था, तब रश्मि ने उनकी मां को फोन किया था। जिसके बाद मृणाल, वर्षा को छोड़कर अपनी पत्नी स्वीटी के पास चले गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
वर्षा भगवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीबन एक साल लंबा रिश्ता खत्म होने से वर्षा का दिल टूट गया था और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। गौरतलब है कि वर्षा ने जून 2017 के एक इंटरव्यू में बताया था कि मृणाल के घर वालों ने उसकी शादी जबरदस्ती स्वीटी के साथ करा दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।