फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राकेश बापट के गले लग रोईं शमिता शेट्टी, दोनों के रिश्ते पर एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा कही ये बात

Sun, 07 Nov 2021 01:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Nov 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Reaction of ex wife Ridhi Dogra on the relationship between Raqesh Bapat and Shamita Shetty said this
रिधि डोगरा, राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 सुर्खियों में बना हुआ है। दिवाली के मौके पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने भी शो में एंट्री कर ली है। बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके राकेश बापट और नेहा भसीन ने सीजन 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की है। दोनों के आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राकेश और नेहा को देखकर शमिता शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमिता दोनों को हाइट हग करती नजर आईं। वहीं, राकेश और शमिता की इस खूबसूरत केमिस्ट्री पर अब एक्टर की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है।



दरअसल, जब बिग बॉस में शमिता ने राकेश को देखा, तब शमिता काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान एक्ट्रेस रोने लगीं। राकेश और शमिता के इस इमोशनल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे रीट्वीट करते हुए रिद्धि डोगरा ने दोनों के रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Reaction of ex wife Ridhi Dogra on the relationship between Raqesh Bapat and Shamita Shetty said this
Ridhi Dogra

रिद्धि डोगरा का कमेंट
रिद्धि डोगरा ने लिखा है, ‘अच्छे से खेलो और अच्छे से रहो।’ रिद्धि डोगरा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है क्योंकि रिद्धि राकेश की एक्स वाइफ हैं और इसके बाद भी वह राकेश और शमिता के रिश्ते पर काफी खुश हैं।
 

Reaction of ex wife Ridhi Dogra on the relationship between Raqesh Bapat and Shamita Shetty said this
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश को देख खुशी से रोईं शमिता
रिद्धि डोगरा द्वारा रीशेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, शो में नेहा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आती हैं और नेहा को देखकर शमिता इमोशनल हो जाती हैं। दोनों गले मिलते हैं। इसी दौरान राकेश भी शो में गोरिल्ला बनकर एंट्री करते हैं और जैसे ही वह अपना मास्क उतारते हैं, तो शमिता उन्हें देखकर पहले चौंक जाती हैं और फिर रोने लगती हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को हग करते हैं। राकेश शमिता को किस भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reaction of ex wife Ridhi Dogra on the relationship between Raqesh Bapat and Shamita Shetty said this
राकेश बापट और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी में करीब आए थे राकेश और शमिता
राकेश बापट और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में करीब आए थे। शो की शुरुआत में दोनों कनेक्शन बने थे, जिसके बाद दोनों ने अपना गेम साथ खेला था। इस दौरान राकेश और शमिता एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिद्धि डोगरा ने राकेश और शमिता को सपोर्ट किया था। वह खुलकर घर के बाहर से राकेश का सपोर्ट करती नजर आ रही थीं। दूसरी तरफ राकेश और शमिता की बिग बॉस के घर में कई बार लड़ाई भी हुई, लेकिन दोनों ने अपनी समझ से उन लड़ाइयों को सुलझा लिया।

विज्ञापन
Reaction of ex wife Ridhi Dogra on the relationship between Raqesh Bapat and Shamita Shetty said this
रिद्धि डोगरा-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

8 साल चला राकेश और रिद्धि का रिश्ता
साल 2011 में राकेश ने रिद्धि से शादी की थी। दोनों टीवी के पॉपुलर कपल भी थे। राकेश और रिद्धि का रिश्ता लगभग 8 साल तक चला था और फिर दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई, जिसका सबूत रिद्धि राकेश को सपोर्ट करके दे रही हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed