पारिवारिक सीरियल का एक साथ आनंद लेना काफी लोग पसंद करते हैं। अक्सर ही सीरियल्स में मां-बेटी की जोड़ी देखने को मिलती है, जिनके बीच का तालमेल बहुत बढ़िया होता है और इसलिए लोगों को उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऑनस्क्रीन इतनी अच्छी मां- बेटी की केमिस्ट्री दिखाने वाली इन जोड़ी के बीच असल जिंदगी में भी एक अटूट रिश्ता है। आज मदर्स डे के मौके पर हम आपके लिए ऐसी ही मां-बेटी की लिस्ट लेकर आए हैं, जो पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी मां-बेटी ही हैं। इसके साथ ही कुछ ने सीरियल में भी मां-बेटी का किरदार निभाया है।
Mother’s day : सरिता जोशी से अंकिता कवल तक असल जिंदगी में भी मां-बेटी हैं ये छह अभिनेत्री, जानें इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिता जोशी- केतकी दवे और पूर्बी जोशी
'बा बहु और बेबी' सीरियल में बा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली सरिता जोशी की दो बेटियां हैं। उनकी दोनों ही बेटियां उनकी तरह ही अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। केतकी टीवी के अलावा फिल्मों में भी नजर आई हैं। इन्होंने 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया', 'मनी है तो हनी है', 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। पूर्बी जोशी ने सीरियल में भी काम किया है, लेकिन उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' से ज्यादा पहचान मिली थी।
सुप्रिया शुक्ला – झनक शुक्ला
'करिशमा का करिशमा' शो में नजर आई चाइल्ड एक्ट्रेस झनक शुक्ला जानी मानी टीवी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। सुप्रिया जहां अभी भी टीवी सीरियल्स में सक्रिय हैं, तो उनकी बेटी झनक अभी टीवी से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
अंकिता कंवल – पूजा कंवल
'ससुराल गेंदा फूल' सीरियल में मां-बेटी का किरदार निभाने वाली अंकिता कंवल और पूजा कंवल असल जिंदगी में भी मां-बेटी ही हैं। सीरियल में पर दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया दिखाई देती थी। बाद में लोगों को पता चला कि दोनों असल जिंदगी में भी मां-बेटी हैं।
कुलबीर- एहसास चन्ना
एहसास चन्ना बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस से ही काम कर रही हैं। उन्होंने कई सीरियल और 'ओह माय फ्रेंड गणेशा' फिल्म में काम किया है। वहीं, उनकी मां कुलबीर भी कई फिल्मों और सीरीयल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। आजकल एहसास वेब सीरीज में ज्यादा सक्रिय हैं और अक्सर ही दोनों मां-बेटी एक साथ किसी न किसी वीडियो या शो में नजर आ जाती हैं।