सब्सक्राइब करें

बिनीता जैन के करोड़पति बनने से लेकर कृति-रोशमी के आउट होने तक, टीवी की इन 5 खबरों ने बटोरी सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Roshmi Kriti Nirmal Bigg Boss 12 eviction to Binita Jain top 5 Television news
amitabh
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Trending Videos
Roshmi Kriti Nirmal Bigg Boss 12 eviction to Binita Jain top 5 Television news
binita jain

बिनीता जैन बनीं 'केबीसी 10' की पहली करोड़पति
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 दर्शकों की पहली पसंद बन गया है । टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप 10 में शामिल है। शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट यहां से मोटी रकम जीतकर ले गए हैं लेकिन अभी तक कोई 50 लाख का पड़ाव पार नहीं कर पाया। शो को अब अपना पहला करोड़पति मिल गया है। बिनीता जैन सभी सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं। यह एपिसोड 2 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roshmi Kriti Nirmal Bigg Boss 12 eviction to Binita Jain top 5 Television news
salman khan

अमिताभ को 'बिग बॉस' ने TRP में दी मात
'बिग बॉस 12' को शुरू हुए काफी दिन बीत चुके हैं। ऐसे में सभी की उत्सुकता टीआरपी रेटिंग को लेकर थी। पहले हफ्ते में ही इस शो को भारी बढ़त मिली है। 'बिग बॉस' की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और इसके पुराने समय 9 बजे ही प्रसारित किया जा रहा है। इसी समय अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी आता है। ऐसे में माना जा रहा था कि 'बिग बॉस' को कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन सलमान खान के इस शो ने केबीसी को पीछे छोड़ दिया है। टीआरपी में 'बिग बॉस' छठे नंबर पर है जबकि 'केबीसी' 10वें नंबर पर है।

 

Roshmi Kriti Nirmal Bigg Boss 12 eviction to Binita Jain top 5 Television news
bigg boss 12

कृति-रोशमी और निर्मल हुए 'बिग बॉस' से बाहर
'बिग बॉस सीजन 12' में एविक्शन हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार शो से डबल एविक्शन हुआ। पहले रोशमी बानिक और कृति वर्मा की जोड़ी सबसे कम वोट मिलने पर आउट हुई। इसके बाद निर्मल भी घर से बेघर हो गए। वैसे तो निर्मल और रोमिल दोनों आउट हो गए थे लेकिन स्पेशल पॉवर की वजह से निर्मल ने रोमिल को घर के अंदर भेजने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Roshmi Kriti Nirmal Bigg Boss 12 eviction to Binita Jain top 5 Television news
tanushree dutta

'बिग बॉस 12' को लेकर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों को अब 'बिग बॉस' से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है तनुश्री जल्द ही बिग बॉस में नजर आएं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपे इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने की बात से इंकार कर दिया है। तनुश्री ने इंटरव्यू में कहा - 'क्या वाकई लोगों को लगता है कि यह सब मैंने बिग बॉस में जाने के लिए किया? मिस यूनिवर्स कॉन्टेंट में हिस्सा ले चुकी हूं, यहां तक कि बॉलीवुड में 16 से 18 फिल्मों में भी काम करने के बाद क्या मेरी जिंदगी की महत्वाकांक्षाएं यहीं तक सीमित रह गई हैं। क्या वाकई आप लोगों को यह लगता है कि मेरे और बॉलीवुड के लिए बिग बॉस से बड़ा कुछ और नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed