रूबीना दिलैक टेलीविजन की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी- खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। रूबीना के व्यक्तित्व के साथ-साथ लोग उनके आत्मविश्वास को भी खूब पसंद हैं। छोटी बहू सीरियल से लोकप्रिय हुईं रूबीना दिलैक को बिग बॉस 14 में लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। उनकी कॉमेडी से लेकर उनका बेबाक अंदाज शो में लोगों को खूब पसंद आया। बिग बॉस जीतने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रशंसकों की लिस्ट काफी बढ़ी, यही वजह है कि रूबीना जब भी सोशल मीडिया पर कुछ डालती हैं तो वो तुरंत ही वायरल होने लगता है।
Rubina Dilaik Photos: समंदर किनारे रुबीना दिलैक का दिखा हॉट अंदाज, मालदीव्स में बिता रही हैं छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबीना का दिखा हॉट अवतार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में रूबीना दिलैक का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। मालदीव्स ट्रिप्स से रूबीना लगातार अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। रूबीना ने अब लाल बिकिनी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रूबीना का सिजलिंग अंदाज देखने को मिल रहा है।
समुद्र किनारे एंजॉय करती दिखीं रूबीना
समुद्र किनारे एंजॉय करती हुईं रूबीना दिलैक ने कई सारी कैंडिड तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। रेड बिकिनी में रूबीना खूब सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों में रूबीना ने सनग्लासेस पहने हुए हैं और गले में चोकर पीस पहना हुआ है। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को एक स्कार्फ से बांधा हुआ है।
दिखा नो मेकअप लुक
इन तस्वीरों में रूबीना का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रूबीना ने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी लंच डेट जो इससे पहले कभी नहीं हुई। खूबसूरत नजारा और आईलैंड पर सिर्फ हम दोनों। रूबीना इन तस्वीरों में अपना लंच एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
लोगों ने किए ये कमेंट
रूबीना दिलैक की इन तस्वीरों की तारीफ करने से प्रशंसक खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। कई यूजर्स ने फायर का इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल रेड वेल्वेट का केक लग रही हो आप। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा ‘हॉटनेस ओवरलोड’। उनकी इस तस्वीर को अब तक 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर रूबीना छाई हुई हैं।