{"_id":"6156e1a98ebc3e626e091119","slug":"umar-riaz-entry-video-in-bigg-boss-15-surfaced-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में आसिम के भाई उमर की एंट्री, सामने आया दिलचस्प प्रोमो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में आसिम के भाई उमर की एंट्री, सामने आया दिलचस्प प्रोमो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने सीजन 15 के साथ फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2 अक्तूबर से बिग बॉस का सीजन 15 शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अब तक घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर शो में शामिल होने वाले कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, तो साथ ही बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से भी कंटेस्टेंट्स के नाम की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शो के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए जा चुके हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है।
इसी कड़ी में, बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में आसिम रिजाय के भाई उमर रियाज की एंट्री का है। इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट उमर रियाज और सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज नजर आ रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैन पेज से बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान के साथ उमर रियाज और आसिम रियाज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान उमर रियाज और उनके छोटे भाई आसिम रियाज के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान सलमान आसिम से पूछते भी दिख रहे हैं कि, वो कौन सी चीज है? जो उमर को शो में आगे आने से रोक सकती है? इस पर आसिम कहते हैं, 'फायर।' इतना ही नहीं, वीडियो में सलमान आसिम के बोलने के तरीके का मजाक भी बनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, बिग बॉस 13 में भी सलमान ने आसिम के बोलने का काफी मजाक बनाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह दिलजीत दोसांझ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और जब उमर रियाज 'बिग बॉस 15' में धमाल मचा रहे होंगे, तब आसिम रियाज अपने भाई का इंस्टाग्राम अकाउंट सभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, शो के कंटेस्टेंट्स के नामों की पुष्टि लगभग हो चुकी है। सीजन 15 में बिग बॉस ओटीटी से प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी शामिल होंगे। इसके अलावा, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ, डोनल बिष्ट और उमर रियाज शो में धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने इस बार के सीजन को धमाकेदार बनाने के लिए कई नई चीजों को शो में जोड़ा है। इस बार शो जंगल थीम पर होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स को घर में रहने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि, मेकर्स बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को कम सुविधाएं देंगे, ताकी शो से फैंस बोर ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।