{"_id":"5d89e24a8ebc3e01557e6c7e","slug":"rumours-says-bigg-boss-13-contestant-sidharth-shukla-dating-govinda-niece-aarti-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13 में जाने वाले इस कंटेस्टेंट के बारे में आई बड़ी खबर, गोविंदा की भांजी को कर रहा डेट!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13 में जाने वाले इस कंटेस्टेंट के बारे में आई बड़ी खबर, गोविंदा की भांजी को कर रहा डेट!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 24 Sep 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरू होने से पहले ही इस शो से जुड़ी ऐसी खबरें आ रही हैं जो प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना कर देगी। शो में एंट्री लेने वाले दो कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में आने वाले मेल कंटेस्टेंट गोविंदा की भांजी को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस शो में एक और टीवी की बहू के बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि टीवी की इस चर्चित बहू के साथ गोविंदा की भांजी के ब्वॉयफ्रेंड का भी नाम जुड़ चुका है। हालांकि इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
2 of 5
Sidharth Shukla, Aarti Singh and Krishna
- फोटो : instagram
'बिग बॉस 13' में जिन दो कंटेस्टेंट का आना कंफर्म है वह सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। इन दोनों कंटेस्टेंट का प्रोमो भी सामने आ गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ गोविंदा की भांजी आरती सिंह को बीते दो महीने से डेट कर रहे हैं। आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन हैं।
3 of 5
Aarti Singh
- फोटो : instagram
इस वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह दोस्त से ज्यादा हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ समय बिताता पसंद करते हैं। इन दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ दोस्तों को ही पता है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान आरती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट करने की खबरों से इनकार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rashmi Desai and Sidharth Shukla
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ से पहले आरती सिंह का नाम अयाज खान से जुड़ चुका है तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला का टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई से। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ ने एक साथ टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम किया। खबरों की मानें तो रश्मि देसाई भी 'बिग बॉस का 13' में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Aarti Singh
- फोटो : instagram
आपको बता दें, आरती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 से 'मायका' सीरियल से की थी। इसके बाद 'गृहस्थी', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय', 'उतरन', 'देवों के देव महादेव', 'सुसराल सिमर का' और 'वारिस' में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।