{"_id":"618609e5501564581d500f26","slug":"rupali-ganguly-was-not-the-first-choice-of-makers-for-the-show-anupamaa-this-actress-rejected-the-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपमां: रूपाली गांगुली नहीं बल्कि ये अभिनेत्री बनने वाली थी 'अनुपमा', इस कारण नहीं किया शो में काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनुपमां: रूपाली गांगुली नहीं बल्कि ये अभिनेत्री बनने वाली थी 'अनुपमा', इस कारण नहीं किया शो में काम
छोटे पर्दे पर इन दिनों अनुपमां सीरियल की धूम देखने को मिल रही है। रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे शो में मुख्य भूमिका में हैं। यह शो पिछले काफी समय से टीआरपी में सबसे आगे चल रहा है और बाकी सारे सीरियल को इसने पीछे छोड़ दिया है। यह शो पिछले साल जुलाई में टीवी पर प्रसारित हुआ था और अभी तक शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं रूपाली
दिलचस्प स्टोरीलाइन और नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न के साथ यह शो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। इस शो के सभी कलाकारों को भी उनके अभिनय के लिए पसंद किया जा रहा है। खासकर रूपाली गांगुली ने तो अपने अभिनय से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिय है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि इस शो के लिए मेकर्स की पहली पसंद रूपाली गागुली नहीं थीं बल्कि दूसरी अभिनेत्री थीं।
2 of 5
रूपाली गांगुली, एमी त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
रूपाली गांगुली छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक वैरायटी के किरदार निभाए हैं। खलनायिका से लेकर कॉमेडी रोल्स तक में रूपाली ने अपनी प्रतिभा साबित की है। 'संजीवनी', 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'परवरिश' जैसे कई शो से रूपाली ने शोहरत हासिल की। वहीं अब अनुपमा बनकर भी रूपाली हर किसी को प्रभावित कर रही हैं। हालांकि वह इस शो की पहली पसंद नहीं थीं।
3 of 5
एमी त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस किरदार के लिए रूपाली गांगुली से पहले मेकर्स ने अमी त्रिवेदी को चुना था। इन दिनो अमी मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अहम भूमिका निभा रही हैं। राजन शाही ने अमी के ऑडिशन को काफी पसंद किया था। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें वो रोल देंगे जो उनके लिए बेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद राजन ने अमी को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर्षद चोपड़ा की मां का रोल दिया। अमी को इस सीरियल का हिस्सा बनना था ऐसे मे उन्होंने अनुपमां सीरियल में काम करने से इनकार कर दिया। इन दिनों शो में लीप देखने को मिल रहा है। अमी आखिरी बार टेडी मेडी फैमिली में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
एमी त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमी त्रिवेदी टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है जिसमें 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'पापड़ पोल' शामिल हैं। वहीं अब वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा बन चुकी हैं। इस शो की टीआरपी भी काफी ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।