फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे परदे पर ‘मैडम सर’ ने पूरा किया एक साल, कलाकारों ने दर्शकों का जताया दिल से आभार

Thu, 25 Feb 2021 10:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 25 Feb 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sab TV Show Madam Sir Remarkable Success, Completes One Year on Indian Television
मैडम सर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरवरी 2020 में शुरू हुआ और हल्के-फुल्के अंदाज में मूल्यों की शिक्षा देने वाला शो ‘मैडम सर’ ने सफलता का एक साल पूरा कर लिया है। ‘कुछ बात है, क्योंकि जज्बात हैं’ की टैगलाइन वाली कहानी ‘मैडम सर’ चार जोशीली महिला पुलिस अधिकारियों की दृष्टि से सामाजिक मुद्दों को सम्बोधित करती है। शो की कलाकार गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा और सोनाली नाइक इस उपलब्धि पर बातें करते हुए काफी भावुक हो गईं। इन्होंने प्यार और सपोर्ट के लिये अपने फैन्स को धन्यवाद दिया है।

Sab TV Show Madam Sir Remarkable Success, Completes One Year on Indian Television
गुल्की जोशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुल्की जोशी ने कहा, ‘‘अब तक की यात्रा खूबसूरत रही है और इस शो का हिस्सा बनकर मैं धन्य और आभारी हूं। मैं दर्शकों से मिलने वाले रिस्पॉन्स से भी गदगद हूं। मैं लगभग आठ साल से इंडस्ट्री में हूं, लेकिन इसके बावजूद मुझे लगता है कि पहली बार मेरे काम की सराहना हो रही है। पहली बार मुझे फैन्स के मेल्स और तोहफे मिल रहे हैं। केवल दो महीने पहले मैं कहीं और दूसरे प्रोजेक्ट के लिये शूटिंग कर रही थी और वहां मेरे मेकअप दादा किसी का वीडियो कॉल लेकर आए। वह 12-13 साल की लड़की थी, जो मेरे साथ बात करते हुए रोने लगी और अपने घर में दौड़-दौड़कर सबको बता रही थी कि ‘मैं मैडम सर से बात कर रही हूं’। इस घटना को मैं कभी नहीं भूल सकती, और इससे मैं भी भावुक हो गई थी।’’

Sab TV Show Madam Sir Remarkable Success, Completes One Year on Indian Television
सोनाली नाइक - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली नाइक ने भी ऐसी ही खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘किसी भी एक्टर के लिए उसके शो का एक साल पूरा होना सुखद होता है। मैडम सर ने मुझे ऐसी खुशी और संतोष दिया है कि मैं हर दिन शूटिंग पर जाने को लेकर रोमांचित रहती हूं। मेरे किरदार पुष्पा को बहुत प्यार मिल रहा है और इसके लिए मैं आभारी हूँ। जब मैंने हिन्दी सीरियल्स में अपना करियर शुरू किया था, तब प्रमोशनल पोस्टर्स और बैनर्स का कॉन्सेप्ट नहीं था। तो जब मैंने खुद को मैडम सर के बड़े से पोस्टर पर देखा, तो मुझे खुशी हुई और उस समय हम चारों की आँखों में आंसू थे। यह मेरे लिये गर्व का क्षण था।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sab TV Show Madam Sir Remarkable Success, Completes One Year on Indian Television
भाविका शर्मा  - फोटो : सोशल मीडिया

भाविका शर्मा कहती हैं, ‘‘ऐसा लगता है कि हमने अभी ही मैडम सर की शूटिंग शुरू की है, जबकि इस बात को एक साल बीत चुका है। यह यात्रा सच में शानदार रही है और हमारी टीम अब एक परिवार जैसी हो गई है। अगर मैं एक दिन के लिये भी शूट न करूं, तो ऐसा लगता है कि जिन्दगी कहीं खो गई है। सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि हमारे कई युवा फैन्स हैं, जो हमारा शो देखते हैं और हमसे कहते हैं, ‘आप लोग हमें बहुत प्रेरणा देते हो’।’’

विज्ञापन
Sab TV Show Madam Sir Remarkable Success, Completes One Year on Indian Television
युक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस कामयाबी पर युक्ति कपूर ने कहा, ‘‘यह शो मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत यात्रा रहा है। लोग मेरे किरदार से प्यार करते हैं और मुझे लगभग हर दिन फैन्स के तोहफे और खूब सारी सराहना मिलती है। मैं मैडम सर के सेट पर शूटिंग के पहले दिन से ही बहुत खुश हूं। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह शो कभी खत्म न हो।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed