फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी तंवर के 'मां' बनने से लेकर टीवी की इस बहू की सगाई तक, ये हैं हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Wed, 24 Oct 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Tanwar to Mohena Kumari Singh engagement top 5 weekly Television news
Sakshi Tanwar and yuvika - फोटो : amar ujala

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Sakshi Tanwar to Mohena Kumari Singh engagement top 5 weekly Television news
sakshi tanwar - फोटो : instagram

45 की उम्र में कुंवारी मां बनीं साक्षी तंवर
'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर मां बन गई हैं। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की और हाल ही में 8 महीने की बच्ची को गोद लिया है। बेटी की पहली तस्वीर साक्षी के भाई ने शेयर की है जिसके बाद साक्षी को सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बेटी का नाम दित्या है। इस बीच डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने साक्षी को एक अलग अंदाज में इंस्टाग्राम पर बधाई दी।

Sakshi Tanwar to Mohena Kumari Singh engagement top 5 weekly Television news
CID - फोटो : twitter

21 साल बाद बंद होने जा रहा है CID
शानदार सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर छोटे परदे के चर्चित शो सीआईडी के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह शो ऑफ एयर होने वाला है। 21 साल पूरे कर चुके इस शो के बंद होने का ऐलान मेकर्स ने सोमवार को किया। खबरों की मानें तो शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले कलाकार दयानंद शेट्टी ने बताया कि सबकुछ बिल्कुल सही चल रहा था। शो को टीआरपी भी मिल रही थी, लेकिन एक दिन शो के प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का फोन आया। उन्होंने फोन पर कहा कि सीआईडी को बंद करना है। इसके बाद शो को बंद करने का फैसला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Tanwar to Mohena Kumari Singh engagement top 5 weekly Television news
prince and yuvika - फोटो : instagram

चंडीगढ़ में हुआ प्रिंस-युविका का रिसेप्शन
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा। इस मौके पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस खूबसूरत शाम में युविका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगी रही थीं तो वहीं प्रिंस असल जिंदगी के प्रिंस लग रहे थे। इन दोनों की एंट्री भी धमाकेदार रही जिसने वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल ही जीत लिया। मेहमानों की बात करें तो करण कुंद्रा, अनुषा डांडेकर के अलावा तब्बू और सुनील शेट्टी और प्रियांक शर्मा नजर आए।

विज्ञापन
Sakshi Tanwar to Mohena Kumari Singh engagement top 5 weekly Television news
saurabh patel - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से बाहर हुए सौरभ पटेल
'बिग बॉस 12' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना था। पिछले हफ्ते नेहा पेंडसे के घर से बाहर जाने के दौरान ही सौरभ पटेल को सबसे कम एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माना गया था। सौरभ कैमरे पर भी सबसे कम दिख रहे थे। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। घर से निकलने के बाद स्पॉटब्वॉय से बातचीत में सौरभ ने कहा कि 'मैं एक्टर बननना चाहता हूं। घर से निकलने के बाद अगर एक्टिंग में मुझे चांस मिलता है तो जरूर करूंगा।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed