सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरू होने में महज चंद घंटे ही बचे हैं। 29 सितंबर को इसका प्रीमियर शो है जिसमें कई हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट इस शो में एंट्री लेंगी। शो शुरू होने से पहले सलमान 'डांस डीवाने 2' (Dance Deewane 2) से भी जुड़ेंगे। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान माधुरी दीक्षित को 'बिग बॉस' का घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13: आगाज से पहले सलमान ने कराई माधुरी को 'बिग बॉस' के घर की सैर, सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सलमान खान माधुरी को सबसे पहले किचन एरिया में ले जाते हैं। जहां पर माधुरी सलमान से कह रही हैं 'यहां पर किसी के आइडिया की खिचड़ी पकती है या किसी की दाल गलती है।' तभी सलमान कहते हैं 'खाने वाला का नाम एक एक दाने पर लिखा होता है।' इसके बाद माधुरी सलमान को गुलेर से मारती हुई नजर आती हैं। जो आपको हम आपके हैं कौन फिल्म की याद दिलाएगा।
Jab @BeingSalmanKhan aur @MadhuriDixit ne kiya #BiggBoss13 ka ghar visit, har corner mein lagaya dance wala twist. Dekhiye inhe on #DanceDeewane2 finale, tomorrow at 8 PM!
Dekhiye #BB13, 29th September se raat 9 baje aur har Mon-Fri 10.30 baje! #DD2Finale #SalmanKhan @Vivo_India pic.twitter.com/X9LwVaB6AR
इसके बाद यह दोनों सितारे 'देखा है पहली बार' और 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कलर्स ने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'जब सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने किया बिग बॉस के घर का विजिट, हर कॉर्नर में लगाया डांस वाला ट्विस्ट।'
'डांस दीवाने 2' का आज ग्रैंड फिनाले है जिसमें सलमान खान बिग बॉस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। 'बिग बॉस 13' का कुछ दिन पहले एक प्रोमो आया था। इस प्रोमो में अमीषा पटेल नजर आई थीं। अमीषा को लेकर सलमान ने खुलासा खुद पिछले दिनों बिग बॉस को लॉन्च करते वक्त किया। सभी के समक्ष अमीषा को पेश करते वक्त सलमान ने उनकी खिंचाई भी की, उन्होंने कहा था कि अमीषा को वे मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं। इस सबके बाद यह नहीं बताया गया की वह किस तरह बिग बॉस में नजर आएंगी।
वहीं हाल ही में कलर्स टीवी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा डाली गई वीडियो में अमीषा एक खास अवतार में नजर आ रही हैं। यह वीडियो बिग बॉस का ही एक नया प्रोमो है। इस वीडियो में वह लाल चमकती हुई ड्रेस पहने हैं। आते ही कहती हैं " किसकी बनूंगी हमराज और किसके खोलूंगी राज। आ रही हूं बिग बॉस के घर ऐसे अवतार में, सबकी बंद हो जाएगी आवाज।" इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है की अमीषा पटेल कंटेस्टेंट तो नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ें:- अरमान कोहली ने की थी इस एक्ट्रेस की पिटाई, गलत व्यवहार के लिए भरना पड़ा था फाइन
A post shared by Colors TV (@colorstv) on