{"_id":"5e96d06d8ebc3e72c445940c","slug":"salman-khan-s-brand-value-dips-in-the-market-big-boss-surprise-telecast-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजार में लगातार गिर रही सलमान खान की ब्रांड वैल्यू, बिग बॉस का रिपीट टेलीकास्ट फ्लॉप होने से सब अचंभे में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बाजार में लगातार गिर रही सलमान खान की ब्रांड वैल्यू, बिग बॉस का रिपीट टेलीकास्ट फ्लॉप होने से सब अचंभे में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्केटिंग गुरु जब भी ब्रांड वैल्यू वाला चैप्टर पढ़ाते हैं तो एक बार जरूर सिखाते हैं कि जरूरत से ज्यादा विज्ञापन भी ब्रांड के लिए हानिकारक होता है। फिल्मी सितारों के मामले में इसे जरूरत से ज्यादा सोशल मीडिया पर दिखना माना जाता है। मार्केटिंग की ये बेसिक गणित कभी सिनेमा के सुल्तान रहे सलमान खान को उनका कोई मार्केटिंग गुरु नहीं सिखा पा रहा है।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : amar ujala mumbai
नतीजा ये कि उनका शो बिग बॉस का रिपीट टेलीकास्ट उनके कट्टर फैंस ने भी नहीं देखा। मुंबई की तमाम मार्केटिंग एजेंसियां इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। ये एजेंसियां हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े सितारों की फैन फॉलोइंग पर भी नजर रखे हुए हैं। इनमें से कुछ ने कोरोना काल में फिल्मी सितारों की सोशल मीडिया पर एकदम से बढ़ी मौजूदगी के भी डाटा इकट्ठे करने शुरू किए हैं।
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
मार्केटिंग की सबसे रोचक थ्योरी अब तक यही रही है कि ओवरएक्सपोजर बड़े से बड़े ब्रांड की मार्केट वैल्यू कम कर देता है। सलमान खान का काम जब तक मार्केटिंग गुरु रेशमा शेट्टी के पास रहा, उनकी न सिर्फ सारी फिल्में खूब धमाके से बॉक्स ऑफिस पर चलीं बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू भी लगातार बढ़ती रही। अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। सलमान खान की फिल्में उनके निर्माताओं और वितरकों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
दबंग 3 के बाद उनकी अगली फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेट भाई को रिलीज करने के लिए जब कोई बड़ी कंपनी आगे नहीं आई तो इसका सौदा यशराज फिल्म्स से टाइगर सीरीज की अगली फिल्म के साथ पैकेज डील में हुआ। सलमान खान की ब्रांडिंग की अब कहीं कोई स्ट्रैटेजी नहीं दिख रही। किसी ब्रांड की रिकॉल वैल्यू ही उसकी सबसे बड़ी थाती होती है और सलमान खान के साथ यही लगातार कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
ये सबको पता है कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। लेकिन शो को ये बेहतरीन टीआरपी हासिल सलमान खान से ज्यादा इस बार हुईं रिकॉर्ड नौटंकियों से हासिल हुई। लेकिन, लॉकडाउन में जब इसी शो का दोबारा प्रसारण किया गया तो दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। 23 मार्च को शुरू हुआ 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट दूसरे हफ्ते में हांफ गया। 13 अप्रैल से ही इसकी जगह चैनल ने 'डांस दिवाने सीजन 1' दिखाना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।