{"_id":"5bb8cf28867a55682b4b29c7","slug":"salman-khan-to-sing-again-jag-ghumia-thare-jaise-na-koi-in-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: बॉलीवुड के 'सुल्तान' फिर बनेंगे सिंगर, घर में गाएंगे 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: बॉलीवुड के 'सुल्तान' फिर बनेंगे सिंगर, घर में गाएंगे 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई'
Sat, 06 Oct 2018 08:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी टीआरपी में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ सलमान खान का शो बिग बॉस 12 को फिर से टीआरपी में आगे लाने के लिए शो के मेकर्स और सलमान पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में सलमान रविवार (7 अक्टूबर) वीकेंड का वार शो में गाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस दौरान वह अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' का फेमस गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई; गाते दिखेंगे।..तो आइए जानते हैं क्या-क्या होगा आज शो में..
2 of 5
bigg boss
आज रात शनिवार (6 अक्टूबर) के शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते हैं। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है।
3 of 5
bigg boss
इसके बाद शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
TV Show
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और अनूप-जसलीन को जोड़ी नॉमिनेट हुई है। लेकिन द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं होगा। लेकिन अनूप के बेघर होने की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।