'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
करणवीर की वजह से सलमान खान हुए ट्रोल तो दयाबेन की वापसी मुश्किल, इस हफ्ते की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के दौरान जल गए रेहान रॉय
मशहूर सीरियल के सेट पर दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों की मानें सीरियल में दिवाली सीन की शूटिंग के दौरान टीवी एक्टर जल गए। इस हादसे से सेट पर हंगामा मच गया और कुछ वक्त के लिए शूटिंग भी रोक दी गई थी। यह हादसा टीवी सीरियल 'गुड्डन...तुमने न हो पाएगा' के सेट पर हुआ। रेहान सीन में वास्तविकता लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप की बजाय मिट्टी के दियों का इस्तेमाल किया। इन्हीं मिट्टी के दियों की वजह से रेहान घायल हो गए।
'तारक मेहता' में वापसी के लिए दयाबेन के पति ने रखी बड़ी शर्त
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब आप दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को नहीं देख पाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा अब शो नहीं करेंगी। खबर है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति मयूर खुश नहीं हैं। वह चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़ कर बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें।
वर्दी छोड़ बिकिनी पहन योगा करने पर ट्रोल हुईं कविता कौशिक
एक्ट्रेस कविता कौशिक कुछ वक्त से टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं लेकिन लाइमलाइट से बिल्कुल नहीं। कविता सोशल मीडिया पर अक्सर बिकनी में योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिस वजह से वह आए दिन यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कविता ने बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। इसके बाद कविता ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on
कपिल के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा अब खत्म हो चुका है। खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है दोनों में दोस्ती सलमान खान ने करवाई है। दिलचस्प बात यह है कि कपिल के शो को सलमान खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।