फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nach Baliye 9 में दिखेंगे ये बड़े बदलाव, किन किन जोड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला

Sun, 03 Mar 2019 01:46 PM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 03 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan will produce Nach Baliye 9 Sunil Grover and Jennifer Winget to host
नच बलिए - फोटो : social media

टेलीविजन के पॉपुलर शो नच बलिए के सीजन 9 को लेकर हलचल तेज हो गई है। शो के जज से लेकर कंटेस्टेंट और होस्ट की चर्चा हो रही है। नच बलिये का आखिरी सीजन 2017 में हुआ था और तब दिव्यांका त्रिपाठी ने खिताब जीता था। इसके बाद से ही दर्शक अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार के सीजन में बहुत कुछ नया होने वाला है। जानिए क्या खास है इस बार के नच बलिए में....

Salman Khan will produce Nach Baliye 9 Sunil Grover and Jennifer Winget to host
salman khan

सलमान खान करेंगे प्रोड्यूस
सलमान खान की कंपनी पहले से ही 'द कपिल शर्मा शो' का सीजन 2 प्रोड्यूस कर रही है। कपिल के शो को अच्छी टीआरपी मिल रही है, इसलिए शायद सलमान खान अब टीवी के एक और शो दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है सलमान खान इस शो के जज हो सकते हैं।

Salman Khan will produce Nach Baliye 9 Sunil Grover and Jennifer Winget to host
नच बलिए - फोटो : social media
कौन होंगी जोड़ियां?
सबसे ज्यादा चर्चा इस बार हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी के नाम को लेकर है। ये इस सीजन की सबसे बड़ी जोड़ी में से एक हो सकती है। इस जोड़ी के अलावा, श्रीसंत-भुवनेश्वरी, मोहित मलिक-अदिति, सोमी खान-दीपक ठाकुर, सुमेध मुदगालकर-मल्लिका सिंह, दृष्टि धामी-नीरज खेमका, सना खान-मेल्विन लुई, रोहन मेहरा-कांची सिंह, अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी, वरुण सूद-दिव्या अग्रवाल,रूबिना-अनुभव शुक्ला, सिद्धार्थ निगम-अवनीत कौर भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इन नामों  को लेकर अभी कोई फाइनल जानकारी नहीं मिली ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan will produce Nach Baliye 9 Sunil Grover and Jennifer Winget to host
नच बलिए - फोटो : social media
खास होंगे होस्ट
इस सीजन में जोड़ियों के अलावा होस्ट भी खास होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इस बार का सीजन होस्ट कर सकते हैं। सुनील की होस्ट-पार्टनर होंगी ‘बेहद’ ख़ूबसूरत जेनिफ़र विंगेट । यानि इस बार के सीजन में कॉमेडी और खूबसूरती का तड़का लगेगा। इस बार के सीजन का कांसेप्ट थोड़ा बदल दिया गया है।
विज्ञापन
Salman Khan will produce Nach Baliye 9 Sunil Grover and Jennifer Winget to host
नच बलिए - फोटो : social media
कौन होगा जज?
सलमान खान के अलावा इस लिस्ट में कई और नामों को लेकर चर्चा है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने शाहिद-मीरा, अरबाज़-मलाइका से इस बारे में बात कर ली है। खबर है कि शाहिद और मीरा इस सीजन को जज कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मीरा कपूर पहली बार किसी शो जज करती नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed