फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुली जीप पर घूम रहीं राखी सावंत के साथ छेड़छाड, रोकर बोलीं- अब कभी पंजाब नहीं आऊंगी

Sun, 03 Mar 2019 12:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
molestation with rakhi sawant during road show in punjab
राखी सावंत - फोटो : social media

ड्रामा क्वीन राखी सावंत जहां भी जाती हैं कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2000 बम लेकर पाकिस्तान में कूद जाएंगी। इस बयान को लेकर वो ट्रोल भी हो गई थीं। अब उनके साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। राखी का आरोप है कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई है।

molestation with rakhi sawant during road show in punjab
राखी सावंत - फोटो : social media

सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ब्रेकडाउन शो से एक दिन पहले रेसलिंग की प्रमोशन के लिए राखी सावंत लुधियाना पहुंची थीं। इस दौरान राखी सावंत के साथ द ग्रेट खली ओपन जीप में रोड शो कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने गाड़ी पर चढ़कर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं।

molestation with rakhi sawant during road show in punjab
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने बताया कि वह ओपन जीप में थी। चौड़ा बाजार में रोड शो के दौरान कुछ युवक जीप पर चढ़ गए और गलत हरकत करने लगे। उन्हें विरोध किया तो युवक जीप से उतरकर फरार हो गए। इस घटना से दुखी होकर राखी रोने लगी और बोलीं कि अब दोबारा कभी पंजाब नहीं आउंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
molestation with rakhi sawant during road show in punjab
mika singh - फोटो : file photo

राखी ने कहा, 'ऐसी हरकत कर युवाओं ने मेरे मन में पंजाबियों के लिए जो सम्मान था, उसे कम कर दिया है, घटना के समय मुझे एक बार फिर मीका सिंह याद आ गए। शायद उसके जैसा ही कोई आदमी था, जो भाग गया अगर वो रुकता तो मैं उसे बता देती।'

विज्ञापन
molestation with rakhi sawant during road show in punjab
rakhi sawant

राखी सावंत और द ग्रेट खली का आरोप है कि लुधियाना पुलिस की तरफ से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। इसके चलते राखी के साथ छेड़छाड़ हुई। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस सिक्योरिटी नहीं देगी तो वह रेसलिंग नहीं करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed