टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक (Palak Tiwari) के डेब्यू की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कहा जा रहा था कि पलक जल्द ही 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) सीरियल से टीवी की दुनिया में एंट्री कर रही हैं। अब इस पूरे मामले पर श्वेता तिवारी का बयान सामने आया है। श्वेता ने इन खबरों को अफवाह बताया है। साथ ही प्रोडक्शन हाउस से अपील की है कि वह इस मामले पर अपना पक्ष रखे।
बेटी के डेब्यू की खबर को टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया झूठ, सोशल मीडिया पर खुद बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने इंस्टाग्राम पर कुछ वेबसाइट का स्क्रीन शॉट लेकर शेयर किया। इसके साथ ही लिखा - 'यह झूठी खबर है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता कि यह खबरें कैसे आ रही हैं। वह किसी भी प्लेटफॉर्म पर अभी डेब्यू नहीं कर रही है। मुझे यह बात समझ में नहीं आ रही कि प्रोडक्शन हाउस इस मामले पर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहा?'
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
दरअसल, कुछ वेबसाइट ने सूत्रों के हवालों से कहा था कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) सीरियल में नजर आएंगी। कहा जा रहा था कि इस शो में पलक का छोटा सा केमियो होगा। इन खबरों के बाद ही श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) सीरियल जल्द ऑनएयर होने वाला है। इस सीरियल में शहीर खान और रिया शर्मा लीड रोल में हैं।
कहा जा रहा है कि इस सीरियल को स्टार प्लस पर शाम 7 बजे का स्लॉट मिल सकता है। ऐसा पहली बार है कि शहीर खान (Shaheer Sheikh) और रिया शर्मा (Rhea Sharma) स्क्रीन एक साथ शेयर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीरियल में ऋत्विक अरोड़ा भी होंगे। शहीर और रिया की तरह यह भी सीरियल में लीड रोल निभाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस वक्त 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल की शूटिंग भुज में चल रही है।