फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Rajda: रामायण में शत्रुघ्न के रोल से मशहूर हुए थे समीर राजदा, अब निभाते हैं क्राइम पेट्रोल में साइड रोल

Wed, 20 Apr 2022 07:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Apr 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
Sameer Rajda became famous for the role of Shatrughan in Ramayana now he has to do small roles in serials
समीर राजदा - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक में छोटे पर्दे पर आने वाले टीवी शो रामायण और महाभारत के किरदार की चर्चा आज भी होती है। इन दोनों सीरियल में काम करने वाले एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इन्हीं में से एक एक्टर समीर राजदा हैं। समीर आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। समीर उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने रामायण और महाभारत दोनों ही सीरियल में काम किया है। रामायण में उन्होंने शत्रुघ्न का किरदार निभाया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता मूलराज राजदा भी एक एक्टर थे। रामायण सीरियल के जरिए पिता-पुत्र की रियल जोड़ी छोटे पर्दे पर भी देखने को मिली थी। रामायण में राजा जनक का किरदार मूलराज राजदा ने ही निभाया था। वहीं, समीर ने शत्रुघ्न का रोल प्ले किया था।

Sameer Rajda became famous for the role of Shatrughan in Ramayana now he has to do small roles in serials
समीर राजदा - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न के रोल से जीता सबका दिल

समीर राजदा को रामायण सीरियल में निभाए शत्रुघ्न के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए वह पहली पसंद नहीं थे? इस बात का खुलासा समीर ने खुद किया था। रामानंद सागर के जीवन पर आधारित किताब के विमोचन के अवसर पर उन्होंने बताया कि उन्हें पहले इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था।

Sameer Rajda became famous for the role of Shatrughan in Ramayana now he has to do small roles in serials
समीर राजदा - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत में भी आ चुके हैं नजर

रामायण के अलावा समीर महाभारत में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरियल में उन्होंने मत्स्य देश के राजकुमार उत्तर का किरदार निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। समीर की तरह उनके पिता ने भी महाभारत में काम किया था। मूलराज राजदा ने इस सीरियल में हस्तिनापुर के कुलगुरू के रोल निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Rajda became famous for the role of Shatrughan in Ramayana now he has to do small roles in serials
समीर राजदा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी बार इस सीरियल में आए थे नजर

समीर छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2008 में हमारी देवरानी सीरियल में भी उन्होंने काम किया था जिसमें लोगों ने उनके निभाए रोल को काफी पसंद किया था। लंबे समय से उन्हें छोटे मोटे किरदार से संतुष्ट रहना पड़ रहा है। वह सोनी टीवी पर प्रसारित क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुके हैं। इस शो में उन्हें कई एपिसोड में सकारात्मक और नकारात्मक रोल में देखा जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed